फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Farmer's death due to hiatus line

शराब बरामदगी मामले में पूर्व प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Nov 2018 06:47 PM IST
शराब बरामदगी मामले में पूर्व प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
शराब बरामदगी मामले में पूर्व प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा दर्ज Updated Wed, 07 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to hiatus line
कोतवाली में खड़ी बोलेरो व पुलिस हिरासत में चालक एवं सेल्समैन - फोटो : amarujala
पिहानी। शराब बरामदगी के मामले में मंगलवार की रात पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए चालक और सेल्समैन को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस और शराब बरामद करने के लिए रातभर छापेमारी करती रही, लेकिन हाथ खाली रहे।  
विज्ञापन

मंगलवार की शाम नारीखेड़ा गांव में अपमिश्रित शराब सप्लाई करने आई बोलेरो को आबकारी व पुलिस टीम ने पकड़ लिया था। गिरफ्तार बोलेरो चालक लक्ष्मीकांत उर्फ विपिन पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम अखरीपुरवा ने बताया था कि बोलरो शराब माफिया जेपी की है और वह वहीं से शराब लेकर आ रहा था। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने पूर्व प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी के आवास पर छापा मारा था, छापे के दौरान घर से 13 पेटी अपमिश्रित शराब बरामद की गई थी। पुलिस ने आवास से सेल्समैन दुलीचंद पुत्र बसंत लाल निवासी मोहल्ला मिश्राना को भी गिरफ्तार कर लिया था। देर शाम पुलिस ने आबकारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर हिरासत में लिए गए चालक व सेल्समैन समेत शराब माफिया जय प्रकाश गुप्ता जेपी पुत्र राम भरोसे निवासी मोहल्ला मुरीदखानी पिहानी, त्रिमोहन पुत्र जस्सू निवासी नारीखेड़ा पिहानी व प्रकाश भारद्वाज पुत्र अज्ञात निवासी मैगलगंज जनपद खीरी के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रात में भी छापेमारी की गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed