फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   yuvraj is doubtful about his role in Dhoni's Biopic

धोनी 'फिल्म' में मालूम नहीं मेरा रोल कैसा हैः युवराज

Mon, 05 Sep 2016 02:52 PM IST
अमित कर्ण / अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण / अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
yuvraj is doubtful about his role in Dhoni's Biopic
युवराज सिंह और धोनी - फोटो : file
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को नहीं मालूम कि धोनी की बायोपिक में उनका क्या रोल है? मुंबई में शनिवार की शाम उन्होंने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं, जो माही जैसे प्रेरक प्लेयर के अनकहे किस्से सुनने और देखने को मिलेंगे। वह लोगों को प्रेरित करने में सफल होंगे। उनकी बायोपिक बड़ी और अहम फिल्म है। 
विज्ञापन


हम दोनों की जोड़ी ने टीम इंडिया को ढेर सारी रोमांचक जीत दिलवाई है। 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल उनमें सबसे बेहतर था। हम दोनों को बाइक और रफ्तार से बहुत प्यार है। हम उतार-चढ़ाव भरे दौर में एक-दूसरे के साथी रहे हैं। अब फिल्म में हमारे किस हिस्से को लिया गया है, वह देखने वाली बात है। मैं बहुत उत्सुक हूं। वर्ल्ड कप फाइनल की विजेता टीम के सभी सदस्य मिलकर माही पर बनी फिल्म देखना चाहेंगे। सुशांत सिंह राजपूत तो उनके क्लोन सरीखे लग रहे हैं।  मेरा रोल जिस बंदे ने प्ले किया है, वह भी यकीनी लग रहा है।
विज्ञापन


 

फैशन की दुनिया में युवराज ने रखा कदम

yuvraj is doubtful about his role in Dhoni's Biopic
युवराज सिंह - फोटो : mumbai
युवराज सिंह ने मुंबई में फैशन की दुनिया में कदम रखा। युवराज ने बताया कि मैंने कपडों की रेंज लौंच की है। उससे होने वाले मुनाफे का बड़ा हिस्सा एनजीओ युवी कैन को जाएगा। उससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। इस काम में मुझे खेल और ग्लैमर जगत का पूरा साथ मिला रहा है। मुझे फंड जुटाने में मदद मिल रही है। मेरे लिए बड़ा भावुक पल था कि लौंच के मौके पर अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, फरहान अख्तर, फराह खान, रोहित शर्मा से लेकर बाकी लोग आए। मैं उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed