फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   'Victory Against India Damaged Us': Ex-Pakistan Captain Mohammad Yousuf Gives Bizarre Verdict

भारत पर 10 विकेट की जीत बनी पाकिस्तान की मुसीबत?: पूर्व कप्तान का अजीबोगरीब बयान, कहा- इससे खिलाड़ी घमंडी बने

Mon, 07 Sep 2026 09:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 09:04 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने टीम के मौजूदा संकट के लिए 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली 10 विकेट की जीत को भी जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि उस जीत के बाद खिलाड़ियों में उपलब्धि हासिल करने का भाव आया और कप्तानी की होड़ ने ड्रेसिंग रूम में समस्याएं पैदा कीं।

विज्ञापन
'Victory Against India Damaged Us': Ex-Pakistan Captain Mohammad Yousuf Gives Bizarre Verdict
बाबर रिजवान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने टीम के मौजूदा संकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूसुफ का मानना है कि 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 10 विकेट की जीत टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होने के बावजूद आगे चलकर परेशानी का कारण बन गई। उन्होंने कहा कि उस जीत के बाद कुछ खिलाड़ियों को लगा कि उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और इसके बाद टीम के सामने आगे क्या करना है, इसे लेकर समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ जीत को बताया नुकसान की वजह
2021 टी20 विश्व कप में दुबई में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया था। पाकिस्तान के लिए यह भारत के खिलाफ विश्व कप में पहली जीत भी थी। हालांकि, करीब पांच साल बाद मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि यह जीत पाकिस्तान क्रिकेट के लिए नुकसानदायक साबित हुई।

यूसुफ ने कहा, '2021 में भारत के खिलाफ जो मैच हमने जीता था, उसने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया। क्योंकि उस जीत के बाद खिलाड़ियों को लगने लगा कि उन्होंने कुछ बहुत बड़ा हासिल कर लिया है। वे यह नहीं समझ पाए कि इसके बाद उन्हें क्या करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'Victory Against India Damaged Us': Ex-Pakistan Captain Mohammad Yousuf Gives Bizarre Verdict
मोहम्मद यूसुफ - फोटो : IANS
'अच्छा प्रदर्शन करें तो विनम्र रहना चाहिए'
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने खिलाड़ियों के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी खिलाड़ियों को विनम्र बने रहना चाहिए और किसी तरह का घमंड परेशानी पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा, 'जब आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों तो आपको विनम्र बने रहना चाहिए। अगर आप अकड़ के साथ व्यवहार करेंगे और दूसरों के प्रति अनादर दिखाएंगे, तो समस्याएं आएंगी। और पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसी बहुत सी समस्याएं आई हैं।'
विज्ञापन

कप्तानी की होड़ ने भी बढ़ाई परेशानी
मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान टीम के भीतर कप्तानी को लेकर चलने वाली होड़ का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि टीम में कई खिलाड़ी कप्तान बनने की कोशिश कर रहे थे और इसके नतीजों का असर आज भी पाकिस्तान क्रिकेट पर पड़ रहा है। यूसुफ ने कहा, 'टीम में हर कोई पाकिस्तान टीम का कप्तान बनने की कोशिश कर रहा था। इसके परिणाम आज भी पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहे हैं।'

'Victory Against India Damaged Us': Ex-Pakistan Captain Mohammad Yousuf Gives Bizarre Verdict
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
'किसी खिलाड़ी ने जिम्मेदारी नहीं ली'
पूर्व कप्तान ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान के प्रदर्शन पर भी निराशा जताई। उन्होंने वनडे और टी20 विश्व कप के साथ-साथ एशिया कप में टीम के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'बहुत खराब क्रिकेट खेला गया है। पीसीबी लगातार आपका समर्थन करता रहा है। पाकिस्तान टीम की मदद करने की कोशिश में इतने कोच आए और चले गए, इतनी चीजें बदली गईं। लेकिन किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed