WI Inning
5/0 (1 ov)
Shai Hope 5(6)*
Kamil Pooran 0
IND elected to bowl
{"_id":"56e413424f1c1b3f5a8b456b","slug":"team-india-would-definitely-be-in-semis-of-world-t20-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लेकर द्रविड़ ने की बड़ी भविष्यवाणी ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लेकर द्रविड़ ने की बड़ी भविष्यवाणी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 मुकाबले 2 दिन बाद से शुरू होंगे और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत भी करेगी। लेकिन इससे पहले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने टीम को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी है।
विज्ञापन
मुंबई मे पूर्व कप्तान द्रविड़ का मानना है कि अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के दम पर टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक तो जरूर पहुंचेगी। उनके अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मजबूत टीम लग रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत शीर्ष चार में पहुंचेगा लेकिन फाइनल के लिए इसपर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है। भारत के पास अच्छे खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के लिए अगले 24 महीने काफी रोमांचक हैं। मौजूदा भारतीय टीम और टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छी बात यह है कि इसमें काफी गहराई है।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "टीम इंडिया के पास हर विभाग में गहराई है। हार्दिक पांड्या और पवन नेगी जैसे खिलाड़ी आठवें और नौवें क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके पास छह और सात गेंदबाज भी हैं।" 43 वर्षीय द्रविड़ के मुताबिक, "आशीष नेहरा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और बुमराह ने भी डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की है। यह काफी मजबूत टीम है और यह हरफनमौला क्षमता काबिलेतारीफ है। भारत का अगला लक्ष्य विदेश में अच्छे नतीजे हासिल करना होना चाहिए।"
द्रविड़ ने कहा कि यह भारत के लिए रोमांचक समय है। वनडे और टी-20 क्रिकेट में अच्छे नतीजे मिले हैं जिसका असर रैंकिंग में हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास आईपीएल में है खेलने का अनुभव है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी काफी अच्छी है और उसके कई खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का अनुभव है। वे यहां के हालात से बखूबी वाकिफ हैं।