फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Suyash Sharma’s ‘Bow Down’ Celebration After Gill’s Wicket Steals the Show in RCB vs GT Clash

IPL 2026: सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को चिढ़ाया? आउट करने के बाद इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियो

Sat, 25 Apr 2026 01:59 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 25 Apr 2026 01:59 PM IST
सार

सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को आउट कर ‘बो डाउन’ सेलिब्रेशन किया, जो चर्चा में रहा। विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) की पारियों से आरसीबी ने गुजरात को हराया।

विज्ञापन
Suyash Sharma’s ‘Bow Down’ Celebration After Gill’s Wicket Steals the Show in RCB vs GT Clash
सुयश शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने अपने जश्न से सुर्खियां बटोर लीं। उन्होंने शुभमन गिल को आउट करने के बाद ‘बो डाउन’ सेलिब्रेशन किया, जो आमतौर पर गिल का ट्रेडमार्क स्टाइल माना जाता है।
विज्ञापन

कैसे मिला गिल का विकेट
गुजरात की पारी के 13वें ओवर में सुयश ने एक छोटी गुगली डाली, जिस पर गिल ने शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर खड़े देवदत्त पडिक्कल के हाथों में चली गई। गिल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुयश ने खास अंदाज में जश्न मनाया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।




विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन का शतक, गुजरात का बड़ा स्कोर
इससे पहले साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम को तीन विकेट पर 205 रन तक पहुंचाया। उन्होंने शुरुआत में ज्यादा गेंदें खेलते हुए पारी को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी।

कोहली-पडिक्कल की शानदार साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। कोहली ने 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पडिक्कल ने 55 रन बनाए। कोहली को शुरुआत में जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
विज्ञापन

आरसीबी की आसान जीत
आखिर में टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या ने बिना किसी परेशानी के टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मैच में जहां एक ओर सुदर्शन का शतक और कोहली की पारी चर्चा में रही, वहीं सुयश शर्मा का ‘बो डाउन’ सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed