फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sunrisers Hyderabad captain David warner said that feeling good after reaching playoff

कभी हार मत मानो के रवैये से मिली सफलता : डेविड वॉर्नर

Thu, 05 Nov 2020 07:08 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad captain David warner said that feeling good after reaching playoff
डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि ‘कभी हार मत मानो’ के रवैये के कारण ही उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। सनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में दस विकेट से शानदार जीत से प्लेऑफ में जगह बनाई। वॉर्नर ने नाबाद 85 और ऋ द्धिमान साहा ने नाबाद 58 रन बनाए। इन दोनों ने 151 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। वॉर्नर ने कहा,‘पंजाब के खिलाफ हार के बाद अब अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने (मुंबई) अपने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया लेकिन इस मैदान पर उन्हें 150 रन पर रोकना शानदार था। गेंदबाजों को काफी श्रेय जाता है। शाहबाज नदीम ने शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद हम सहजता से बल्लेबाजी करना चाहते थे और इससे अच्छा लग रहा था। हमने कभी हार मत मानो का रवैया अपनाया और हम हर मैच में इसी सोच के साथ उतरे।
विज्ञापन


आगे कहा कि  हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे लेकिन उनकी भावनाएं हमारे साथ थी और हम उनके लिए जीत दर्ज करना चाहते थे। अगर हम अगले मैचों में ऐसा ही प्रदर्शन करते हैं और यही लय बनाए रखते हैं तो हमें वास्तव में बहुत खुशी होगी। हमने 2016 को ध्यान में रखा जब हम इसी तरह की स्थिति में थे। तब हमें खिताब जीतने के लिए हर मैच जीतना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत से बढ़ा टीम का मनोबल : नदीम 
‘हम पर थोड़ा दबाव था क्योंकि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण मैच था। लेकिन हमने अपने पिछले कुछ मैच जीते थे और हमारी टीम अच्छी लय में थी। इसलिए हमने इसे एक अन्य मैच की तरह लिया। हर किसी ने अपनी भूमिका निभाई जिससे हमारे लिए जीत आसान हो गई। जब आप एक मजबूत टीम को हराते हो तो अच्छा लगता है। इससे हमारी टीम का मनोबल बढ़ेगा।’ -शाहबाज नदीम 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed