IPL 2026 Video: 18 साल बाद इस दिग्गज की RCB से विदाई पर भावुक हुए विराट कोहली; बोले- आपने परिवार जैसा साथ दिया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल तक टीम के साथ जुड़े पूर्व हेड फिजियो इवान स्पीचली को भावुक विदाई दी। विराट कोहली ने उन्हें आरसीबी परिवार का अहम हिस्सा बताया। फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान को याद करते हुए खास समारोह आयोजित किया।
विस्तार
आरसीबी के सबसे बड़े चेहरों में से एक विराट कोहली ने इवान स्पीचली को लेकर बेहद भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'शायद आरसीबी सेटअप में मैंने सबसे ज्यादा समय आपके साथ बिताया है। आप इस टीम के असली पुराने स्तंभों में से एक हैं। आपकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म के अलावा आपकी दयालुता, देखभाल और ईमानदारी हमेशा याद रहेगी। आप हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे। हम आपको हमेशा प्यार से याद करेंगे।'
टीम मैनेजमेंट ने भी सराहा योगदान
आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बॉबट ने भी इवान के लंबे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, 'इवान लंबे समय तक हमारे लीड फिजियो रहे। हम उन्हें वापस बुलाकर उनके योगदान को सम्मान देना चाहते थे और उनके साथ समय बिताना चाहते थे।'
𝙀𝙣𝙙 𝙤𝙛 𝙖𝙣 𝙚𝙧𝙖, 𝙀𝙫𝙖𝙣 𝙎𝙥𝙚𝙚𝙘𝙝𝙡𝙮! Your legacy at RCB will always be remembered. 🙌❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 4, 2026
Evan Speechly was our Head Physio for 18 long years, from 2008 to 2025 - one of the OGs of RCB. He flew down to Bengaluru for a special farewell, and we were all teary eyed!… pic.twitter.com/fjVJR80V1j
विदाई से भावुक इवान स्पीचली ने भी आरसीबी के साथ अपने रिश्ते को खास बताया। उन्होंने कहा, 'जब मैं होटल में आया, तो ऐसा लगा जैसे घर लौट आया हूं। हममें से कई लोग लंबे समय से साथ हैं और आरसीबी हमेशा परिवार जैसा लगा है। दुनिया का हर क्रिकेटर यहां एक सीजन बिताना चाहेगा, मुझे 18 साल मिले, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं हमेशा आरसीबी का हिस्सा महसूस करूंगा।'
पर्दे के पीछे के हीरो को सलाम
इवान स्पीचली उन लोगों में शामिल रहे, जो मैदान पर नहीं दिखते, लेकिन टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और मेडिकल सपोर्ट में उनका योगदान अहम रहा। आरसीबी की यह विदाई सिर्फ एक स्टाफ सदस्य को अलविदा नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की संस्कृति और इतिहास को सम्मान देने जैसा पल था।