शेर-ए-पंजाब टी20: गिल ने अपने जिगरी दोस्त के ओवर में ठोके 6...4...6; फिर अभिषेक शर्मा ने ऐसे लिया बदला; जानें
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने आए तो मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। गिल ने अभिषेक के ओवर में 6,4,6 जड़े और 67 रन बनाए, लेकिन अगली पारी में अभिषेक ने 15 गेंदों पर 49 रन ठोककर जवाब दिया। अमृतसर ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी कर रहे गिल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली। मुकाबले के 10वें ओवर में जब अभिषेक शर्मा गेंदबाजी करने आए तो गिल ने पहली ही गेंद पर सीधा छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने डीप मिडविकेट की दिशा में चौका लगाया और फिर ओवर की पांचवीं गेंद को भी छक्के के लिए भेज दिया। गिल ने इस तरह अभिषेक के ओवर में 6, 4, 6 का सिलसिला पूरा किया।
𝙎𝙝𝙪𝙗𝙢𝙖𝙣 𝙂𝙞𝙡𝙡 vs 𝘼𝙗𝙝𝙞𝙨𝙝𝙚𝙠 𝙎𝙝𝙖𝙧𝙢𝙖🍿
— Theory (@BainsTheory) September 7, 2026
6,4,6,𝙒❗️ pic.twitter.com/72dc2VxgFM
वह तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश उन्हें भारी पड़ गई। गिल ने गेंद को हवा में खेला और नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए। फाजिल्का के कप्तान ने 35 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। लेकिन अंत में अभिषेक ने उन्हें आउट कर उनसे बदला लिया। गिल की पारी के दम पर फाजिल्का फाल्कन्स ने 20 ओवर में 191/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा प्रांशु प्रताप ने 40 रन बनाए, जबकि सनवीर सिंह ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली।
गिल के बाद अभिषेक शर्मा की बारी थी और उन्होंने बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर सूर्मास के लिए अभिषेक ने सहज धवन के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने महज 15 गेंदों पर 49 रन ठोक दिए।
उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा रहा। वह सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन तब तक वह अमृतसर को लक्ष्य की राह पर मजबूती से ला चुके थे। फाजिल्का ने अभिषेक के आउट होने के बाद मुकाबले में वापसी की कोशिश की और अमृतसर का स्कोर 152/5 कर दिया। हालांकि, इसके बाद राहुल कुमार ने मोर्चा संभाल लिया।
राहुल कुमार ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों की अपनी पारी में टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और अमृतसर सूर्मास को लक्ष्य तक पहुंचाया। अमृतसर ने 192 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम ने चार गेंद शेष रहते चार विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत से अमृतसर सूर्मास की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी बरकरार रहीं।
गिल की 67 रन की पारी मुकाबले का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रही, लेकिन अभिषेक के 49 रन ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अमृतसर को जरूरी गति दी। दोनों पुराने पंजाब साथियों के बीच हुई यह भिड़ंत एक ही मुकाबले में अलग-अलग अंदाज की बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण रही, पहले गिल ने अभिषेक की गेंदों पर 6,4,6 जड़े और फिर अभिषेक ने बल्ले से जवाब देकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।