{"_id":"6a5dcdcd3e00cc6f600dc05c","slug":"shoaib-akhtar-faces-trolls-after-messi-vs-ronaldo-goat-verdict-during-fifa-world-cup-final-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC Video: फुटबॉल शो में मेसी-रोनाल्डो पर राय देकर क्यों ट्रोल हुए शोएब अख्तर? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
FIFA WC Video: फुटबॉल शो में मेसी-रोनाल्डो पर राय देकर क्यों ट्रोल हुए शोएब अख्तर? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Mon, 20 Jul 2026 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:57 PM IST
सार
फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान शोएब अख्तर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फुटबॉल का सबसे बड़ा ब्रांड और लियोनेल मेसी को सबसे महान खिलाड़ी बताया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने फुटबॉल शो में उनकी मौजूदगी और राय को लेकर उन्हें ट्रोल किया।
विज्ञापन
रोनाल्डो, अख्तर और मेसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के दौरान मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अपनी राय देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। अख्तर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले के दौरान टैपमैड और पीटीवी के फुटबॉल शो के पैनल में शामिल थे। हालांकि, फुटबॉल पर उनकी मौजूदगी और उनके बयान दोनों ही कई दर्शकों को पसंद नहीं आए।
विज्ञापन
रोनाल्डो को बताया सबसे बड़ा ब्रांड
शोएब अख्तर ने चर्चा के दौरान कहा कि फुटबॉल के इतिहास में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बड़ा ब्रांड कोई नहीं रहा। उनके मुताबिक पिछले एक दशक में फीफा और दुनिया की कई बड़ी फुटबॉल लीगों ने रोनाल्डो की लोकप्रियता का भरपूर फायदा उठाया। अख्तर ने कहा कि रोनाल्डो का व्यावसायिक प्रभाव और वैश्विक पहचान उन्हें फुटबॉल का सबसे बड़ा ब्रांड बनाती है।

फिर मेसी को बताया सबसे महान फुटबॉलर
हालांकि, अख्तर ने साथ ही यह भी साफ किया कि अगर बात केवल फुटबॉल खेलने की क्षमता की हो तो लियोनेल मेसी अलग स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मेसी का खेल, गेंद पर नियंत्रण, मैदान पर उनका प्रभाव और विरोधी खिलाड़ियों को अपनी ओर खींचने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। अख्तर ने यहां तक कहा कि फुटबॉल के लिहाज से रोनाल्डो मेसी के आसपास भी नहीं हैं। उन्होंने रोनाल्डो की मेहनत और फिटनेस की भी सराहना की, लेकिन अंत में मेसी को बेहतर खिलाड़ी बताया।

He's too funny bro😭😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/4HRrFtM7AD
— Arham (@LazyArhamII) July 19, 2026
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अख्तर
अख्तर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्रिकेटर होने के बावजूद वह फुटबॉल विश्व कप के विश्लेषण पैनल में कैसे पहुंचे। कुछ लोगों ने उनके विश्लेषण का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने उनकी राय का समर्थन भी किया। मेसी और रोनाल्डो के प्रशंसकों के बीच पहले से चल रही 'G.O.A.T' बहस में अख्तर की टिप्पणी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया।

स्पेन ने जीता विश्व कप
विश्व कप फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने निर्णायक गोल किया। मैच में अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने 11 शानदार बचाव किए, जो विश्व कप फाइनल का नया रिकॉर्ड है। वहीं एंजो फर्नांडीज को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में रेड कार्ड मिलने के बाद अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। अंततः स्पेन ने अपने दबदबे का फायदा उठाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।