Video: बिग बैश के बाद बांग्लादेश में भी पाकिस्तान की किरकिरी! गन सेलिब्रेशन वाले साहिबजादा क्यों हो रहे ट्रोल?
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में साहिबजादा फरहान का जॉन सीना वाला जेस्चर बुरी तरह उलटा पड़ा और उन्हें तुरंत आउट होना पड़ा। उनके पुराने 'गन सेलिब्रेशन' और विवादित बयानों के कारण ट्रोलिंग और बढ़ गई। वीडियो वायरल है और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट फिर से चर्चा में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह पूरा ड्रामा राजशाही की पारी के दौरान चौथे ओवर में घटा। दो गेंदों को खेलने के बाद फरहान ने बॉलर की तरफ देखते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना का मशहूर 'यू कॉन्ट सी मी' वाला हैंड जेस्चर कर दिया। यह जेस्चर बताता है कि सामने वाला खिलाड़ी 'मेरे लेवल पर नहीं' और इसी एटीट्यूड ने दर्शकों को चौंका दिया।
इसके जवाब में बांग्लादेशी बॉलर रूयेल मिया पूरी आग में दिखे। तीसरी गेंद उन्होंने हल्की वाइड फेंकी, जिसे फरहान ड्राइव करने के लालच में फंस गए। गेंद ऑफ-स्टंप से दूर होकर बैट का मोटा एज लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन के हाथों में चली गई। नतीजा, ओवरकॉन्फिडेंस के बाद साहिबजादा की तुरंत पवेलियन वापसी हुई।
3.2 over mark - Sahibzada Farhan mocked bangladesh's domestic bowler Ruyel Miah.
— Rajiv (@Rajiv1841) January 17, 2026
3.3 over mark - Ruyel Miah got his wicket & gave him a humiliating send-off.
Man, this is their routin.
Eat-Sleep-Get Humiliated-Repeat😭pic.twitter.com/vEAnyTznvJ
- फरहान के आउट होने का वीडियो आग की तरह वायरल हो गया। इस पर फैंस ने जमकर कमेंट किए और साहिबजादा को खूब ट्रोल भी किया।
- एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'उड़ने से पहले गिर गए।'
- वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'सीना तो दिखा दी, बल्ला नहीं दिखा पाए।'
- वहीं, कई और यूजर्स ने एशिया कप 2025 के दौरान उनके 'गन-फायर सेलिब्रेशन' की भी याद दिलाई।
- खुद गेंदबाज ने साहिबजादा को आउट कर युजवेंद्र चहल स्टाइल में मैदान पर लेटकर जश्न मनाया।
दरअसल, इस सीजन में फरहान पहले भी अपने सेलिब्रेशन और विवादित इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में रहे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अहमद शहजाद को सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान खिलाड़ियों से ऊपर रैंक कर दिया था, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।
हालांकि, फरहान जल्दी आउट हुए। वह 12 गेंद में 14 रन बना सके, लेकिन राजशाही वॉरियर्स ने अपने गेंदबाजों की बदौलत 148 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक बचा लिया और मुकाबला जीत लिया। इससे पहले बीबीएल में शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी खूब ट्रोल हुए थे।
फिर गेंदबाज ने चहल स्टाइल में जश्न भी मनाया