{"_id":"69eee84c683ced6226005cef","slug":"rishabh-pant-admits-pressure-after-tactical-calls-backfire-vs-kkr-ipl-2026-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पंत का दांव बना हार की सबसे बड़ी वजह? मैच के बाद मानी दबाव की बात, कहा- हमें ब्रेक की सख्त जरूरत है","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: पंत का दांव बना हार की सबसे बड़ी वजह? मैच के बाद मानी दबाव की बात, कहा- हमें ब्रेक की सख्त जरूरत है
Mon, 27 Apr 2026 10:08 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:08 AM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने दबाव और गलत फैसलों को स्वीकार किया। सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजना और आखिरी ओवर में गलत गेंदबाजी बदलाव टीम पर भारी पड़ा। लगातार हार के बाद अब लखनऊ को ब्रेक के दौरान अपनी रणनीति सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत-रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद लखनऊ टीम आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह बने मैच के हीरो
इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 83 रन बनाए और केकेआर को 155/7 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ की बल्लेबाजी एक बार फिर बिखर गई, हालांकि आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी के छक्के ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।

पंत ने मानी ‘प्रेशर’ की बात
मैच के बाद कप्तान पंत ने खुलकर स्वीकार किया कि टीम पर दबाव बढ़ रहा है और ब्रेक की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'देखिए, मुझे लगता है कि हमें निश्चित तौर पर एक ब्रेक की जरूरत है। हम खुद को रिफ्रेश करेंगे। दबाव हमेशा रहता है और यह हमेशा प्रेशर गेम रहेगा, लेकिन हमें जवाब बाहर नहीं, अपने अंदर ढूंढने होंगे। हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, यह एक-दो खिलाड़ियों का खेल नहीं है, पूरी टीम की जिम्मेदारी है।'

पूरन को भेजने पर उठे सवाल
सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने का फैसला सबसे ज्यादा विवादित रहा। खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें सुनील नरेन के खिलाफ उतारा गया और वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस पर पंत ने कहा, 'हमने टीम के रूप में चर्चा की और निकी का नाम सामने आया। वह इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में आपको अपने खिलाड़ी पर भरोसा करना पड़ता है। कोई बहाना नहीं है, हम सिर्फ सकारात्मक चीजों को देखने की कोशिश कर रहे हैं।'

आखिरी ओवर में भी रणनीति पर सवाल
मैच के दौरान एक और बड़ा फैसला तब आया जब पंत ने आखिरी ओवर में स्पिनर दिग्वेश राठी को गेंद थमा दी। उस समय क्रीज पर खतरनाक दिख रहे रिंकू सिंह मौजूद थे, जिन्होंने लगातार चार छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया। इस पर पंत ने सफाई देते हुए कहा, 'कभी-कभी गेंदबाजों को मुश्किल ओवर डालने पड़ते हैं। उस समय हम विकेट की तलाश में थे, लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। यही सोच थी।'