फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   RCB Climbs to 2nd After Beating GT IPL 2026 Points Table: Who Holds Orange and Purple Cap Virat Kohli

IPL 2026: गुजरात को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी, ऑरेंज और पर्पल कैप किसकी पास? जानें

Sat, 25 Apr 2026 08:51 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 25 Apr 2026 08:51 AM IST
सार

जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली फिलहाल सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं।

विज्ञापन
RCB Climbs to 2nd After Beating GT IPL 2026 Points Table: Who Holds Orange and Purple Cap Virat Kohli
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। आरसीबी और जीटी मैच के बाद आइए जानते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
विज्ञापन

अंक तालिका का मौजूदा हाल
पंजाब किंग्स छह मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी सात मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स सात मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान, सनराइजर्स हैदराबाद सात मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सीएसके सात मैच में छह अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में छह अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस सात मैचों में छह अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस सात मैचों में चार अंक के साथ आठवें, एलएसजी सात मैचों में चार अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स सात मैचों में तीन अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।

मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
PBKS 6 5 0 1 11 +1.420
RCB 7 5 2 0 10 +1.101
RR 7 5 2 0 10 +0.790
SRH 7 4 3 0 8 +0.820
CSK 7 3 4 0 6 +0.118
DC 6 3 3 0 6 -0.130
GT 7 3 4 0 6 -0.790
MI 7 2 5 0 4 -0.736
LSG 7 2 5 0 4 -1.277
KKR 7 1 5 1 3 -0.879
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। विराट ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। विराट के सात मैचों में 328 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा सात मैचों में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन सात मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ऑरेंज कैप की रेस
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक
रेट
विराट कोहली 7 328 54.67 163.18
अभिषेक शर्मा 7 323 53.83 215.33
हेनरिक क्लासेन 7 320 53.33 153.11
शुभमन गिल 6 297 49.50 149.25
संजू सैमसन 7 293 58.60 178.66
विज्ञापन

पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा बरकरार है। कंबोज ने सात मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव सात मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा सात मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप की रेस
खिलाड़ी मैच विकेट
अंशुल कंबोज 7 14
प्रिंस यादव 7 13
ईशान मलिंगा 7 12
प्रसिद्ध कृष्णा 7 12
जोफ्रा आर्चर 7 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed