फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ravindra Jadeja on Matthew Wade sledge: Will have dinner together once you lose

रविंद्र जडेजा और मैथ्यू वेड की नोंकझोंक, कहा- मैच हार जाओ साथ में डिनर करेंगे

Tue, 28 Mar 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 28 Mar 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja on Matthew Wade sledge: Will have dinner together once you lose
रविंद्र जडेजा

धर्मशाला में हो रहे टेस्ट मैट में भारत को बढ़त दिलाने में रविंद्र जडेजा के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। 221 रन पर अश्विन का विकेट गिरने के बाद वो ही टीम के संकटमोचक बने और साहा के साथ मिलकर 96 रनों की पारी खेली। हालांकि 63 रन बनाकर वो कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। जडेजा भारतीय पारी के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 

विज्ञापन


धर्मशाला में अच्छी बल्लेबाजी के अलावा वो विपक्षी टीम के खिलाड़ियों मैथ्यू वेड और स्टीव स्मिथ के साथ हुए तकरार की वजह से भी चर्चा में छाए रहे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जडेजा अपने साथ हुए वाकये को बताने से चूके नहीं। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान मैथ्यू ने मुझसे कुछ कहा जिसके जवाब में मैंने कहा कि पहले मैच हार जाओ फिर साथ में डिनर करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल खिलाड़ियों के बीच नोंकझोंक का मामला तब शुरू हुआ था जब मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 32वें ओवर में ग्लेन मैक्सवैल को दक्षिण अफ्रीकी अंपायर मरे इरेसमस ने एलबीडबल्यू  करार दिया, लेकिन मैक्सवेल ने डीआरएस का सहारा लेते हुए अंपायर के निर्णय को चुनौती दी। इसके बाद तीसरे अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। यहां तक सब ठीक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउट होने के बाद जब मैक्सवेल पवेलियन की तरफ वापस लौट रहे थे। तब  दूसरे छोर पर खड़े मैथ्यू वेड ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। वह जडेजा से उलझ रहे थे। मैदान पर अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाने-जाने वाले जडेजा बराबरी के साथ जडेजा को जवाब दे रहे थे। इस बीच अश्विन ने बीच-बचाव करते हुए मामले को  शांत किया, लेकिन इस वाकये में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चेहरे पर हार के कगार पर पहुंचने की निराशा साफ दिखाई दे रही थी। 

क्रीज पर वापस लौटने के बाद भी वेड शांत नहीं हुए और पास में फील्डिंग कर रहे मुरली विजय से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद अंपायरों ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और जडेजा को बुलाकर मामले को शांत किया।


प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया ने जब उनसे कहा कि वो भारतीय टीम के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं । इस पर उन्होंने कहा कि खुद के बारे में ऐसा सुनकर अच्छा लगता है। मेरा मकसद टीम की जीत में योगदान देना है। मैं एक ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो क्रिकेट के हर विभाग में अच्छा कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed