NZ Inning
42/0 (3.5 ov)
Tim Seifert 20(13)*
Finn Allen 21 (11)
IND elected to bowl
{"_id":"69e9a5a6612f1a3b4a04614c","slug":"ravindra-jadeja-dedicates-man-of-the-match-award-to-wife-rivaba-after-match-winning-performance-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'गुजरात की शिक्षा मंत्री को...', रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: 'गुजरात की शिक्षा मंत्री को...', रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय
Thu, 23 Apr 2026 10:23 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:23 AM IST
सार
रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई और ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया। उनके इस भावुक पल ने मैच के बाद सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और रिवाबा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
विस्तार
रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जडेजा ने पहले बल्ले से कमाल किया और फिर गेंद से भी अहम योगदान दिया।
टीम एक समय 77/5 के मुश्किल हालात में थी, लेकिन जडेजा ने नाबाद 43 रन बनाकर पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Trending Videos
पत्नी के नाम किया खास अवॉर्ड
मैच के बाद जडेजा ने 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया, जो गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने कहा, 'अच्छा लग रहा है, मैन ऑफ द मैच जीतकर। मैं यह अवॉर्ड गुजरात की शिक्षा मंत्री (मेरी पत्नी) को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने ही कहा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और मैंने वैसा ही किया।'

मुश्किल पिच पर दिखाया धैर्य
जडेजा ने पिच को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा, 'यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग कर रही थी। मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक खेलने की कोशिश कर रहा था। टी20 क्रिकेट में कभी नहीं पता होता कि आखिरी ओवर में आप रन बना सकते हैं और हमने वही किया।'

गेंदबाजों ने भी निभाई अहम भूमिका
159 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने भी गेंद से योगदान देते हुए निकोलस पूरन (22) का अहम विकेट लिया और मिचेल मार्श के साथ 43 रन की खतरनाक साझेदारी को तोड़ा। टीम के अन्य गेंदबाजों ने भी मिलकर लखनऊ को 119 रन पर समेट दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

साझेदारी ने बदला मैच का रुख
जडेजा और शुभम दुबे के बीच हुई अहम साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने मिलकर टीम को संकट से उबारा और गेंदबाजों को लड़ने लायक स्कोर दिया।