पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को किया धन्यवाद, ट्वीट के जरिए दी थी जीत की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानंमत्री स्कॉट मोरिसन की बधाई को स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने इतिहास रचा है, इस पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारत की शानदार जीत के लिए भारतीय टीम और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। ये दो बेहतरीन टीमों के बीच खेला गया अद्भूत खेल था, जिसमें दोनों टीमों ने कठिन लड़ाई लड़ी।
Thanks, @ScottMorrisonMP.
विज्ञापन विज्ञापन
It was a thrilling series with the best from both the teams on full display.
India and Australia make for formidable competitors on the field, and solid partners off it. https://t.co/6lndFvRP0U— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2021
इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मोरिसन को धन्यवाद किया और उनकी बधाई स्वीकार की। यह एक रोमांचक खेल था, जिसमें दोनों टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत का भरपूर जश्न मनाने के लिए कहा, लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि उसका मुकाबला करने के लिए असली टीम तो अब पहुंच रही है। पीटरसन ने मंगलवार को ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की तीन विकेट से जीत के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'इंडिया (भारत)- यह (इस) ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है।'
पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के आगामी दौरे के संदर्भ में लिखा, 'लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है, जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में विराट कोहली कमान संभालेंगे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे।