फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM narendra modi catches fleeting view of interesting India-England 2nd Test 

INDvENG: पीएम मोदी आसमान से देख रहे थे मैच, शेयर की चेन्नई टेस्ट की तस्वीर

Sun, 14 Feb 2021 03:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi catches fleeting view of interesting India-England 2nd Test 
पीएम मोदी ने साझा की चेन्नई टेस्ट की तस्वीर - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर आसमान से ली हुई चेपॉक स्टेडियम की एक तस्वीर साझा की, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच रविवार को दूसरे टेस्ट की दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'आसमान से चेन्नई में चल रहे दिलचस्प मुकाबले का दृश्य देखा।'

विज्ञापन


बता दें कि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 20 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 329 रन बनाए। अपने कल के स्कोर 300/6 से आगे बढ़ते हुए ऋषभ पंत ने करियर का छठा अर्धशतक जमाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 134 रन पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने 29वीं बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए। भारत के पास खबर लिखे जाने तक 232 रन की बढ़त है।
विज्ञापन


 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु और केरल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने चेन्नई में भारतीय सेना को 118 अर्जुन टैंक सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में 3770 करोड़ रुपये की लागत से बने चेन्नई मेट्रो रेल फेज-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। दरअसल, आगामी चुनाव को देखते हुए पीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed