INDvENG: पीएम मोदी आसमान से देख रहे थे मैच, शेयर की चेन्नई टेस्ट की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर आसमान से ली हुई चेपॉक स्टेडियम की एक तस्वीर साझा की, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच रविवार को दूसरे टेस्ट की दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'आसमान से चेन्नई में चल रहे दिलचस्प मुकाबले का दृश्य देखा।'
बता दें कि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 20 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 329 रन बनाए। अपने कल के स्कोर 300/6 से आगे बढ़ते हुए ऋषभ पंत ने करियर का छठा अर्धशतक जमाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 134 रन पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने 29वीं बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए। भारत के पास खबर लिखे जाने तक 232 रन की बढ़त है।
Caught a fleeting view of an interesting test match in Chennai. 🏏 🇮🇳 🏴 pic.twitter.com/3fqWCgywhk
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2021
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु और केरल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने चेन्नई में भारतीय सेना को 118 अर्जुन टैंक सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में 3770 करोड़ रुपये की लागत से बने चेन्नई मेट्रो रेल फेज-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। दरअसल, आगामी चुनाव को देखते हुए पीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है।