{"_id":"63b02974199bb15aa320fbc7","slug":"pakistan-gives-free-entry-for-pak-vs-nz-second-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: हार का डर और दर्शकों का लालच बना पाकिस्तान की मुसीबत, देना पड़ा फ्री में टेस्ट मैच देखने का ऑफर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
PAK vs NZ: हार का डर और दर्शकों का लालच बना पाकिस्तान की मुसीबत, देना पड़ा फ्री में टेस्ट मैच देखने का ऑफर
Sat, 31 Dec 2022 05:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:52 PM IST
सार
सपाट पिच के कारण पाकिस्तान में टेस्ट मैच बहुत ही नीरस हो रहे हैं। इसी वजह से दर्शक ये मैच देखने के लिए मैदान में नहीं पहुंच रहे हैं। अब पाकिस्तान ने दूसरे मैच में दर्शकों को फ्री में मैच देखने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था। लगभग एक दशक तक कोई टीम पाकिस्तान नहीं गई, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात बदले हैं और छोटी टीमों के बाद बड़ी टीमें भी पाकिस्तान का दौरा कर रही हैं, लेकिन टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पिचें लगातार आलोचना का शिकार हो रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की पिच लगातार आलोचना का शिकार हुई थीं। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी पिच सपाट थीं, लेकिन बेन स्टोक्स की टीम ने यहां भी जीत खोदकर निकाल ली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान में फिर से सपाट पिच बन रही हैं। इसी वजह से सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब पाकिस्तान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।
पाकिस्तान के दर्शक लगातार नीरस मैच से परेशान हो गए हैं और स्टेडियम में आकर टेस्ट मैच नहीं देखना चाहते। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दूसरे टेस्ट मैच के टिकट फ्री करने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि दर्शकों को अपने साथ सिर्फ सीएनआईसी या बी फॉर्म लाना होगा और वह किसी भी सीट पर बैठकर मैच देख सकते हैं। इसके साथ ही पीसीबी ने कहा है कि स्टेडियम के अंदर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के झंडे के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हर तरह के खाने-पीन की चीज और अन्य देशों के झंडे ले जाने पर भी बैन रहेगा।
2022 में पाकिस्तान की टीम अपने घर में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई और उसे चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया। घरेलू जमीन पर यह पाकिस्तान का किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे खराब प्रदर्शन था।