{"_id":"57dbc34c4f1c1b3c3dd48f59","slug":"pakistan-coach-mickey-arther-compared-asad-shafiq-with-sachin-tendulkar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान कोच ने अपनी टीम के खिलाड़ी की तुलना सचिन से की","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पाकिस्तान कोच ने अपनी टीम के खिलाड़ी की तुलना सचिन से की
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने अपने एक खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें असद शफीक को देखकर उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की याद आती है। आर्थर को शफीक तकनीकी रूप से काफी मजबूत नजर आते हैं।
असद शफीक ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 274 रन बनाए थे। ओवल में उन्होंने अपनी नौंवी टेस्ट सेंचुरी जड़ी। किसी भी खिलाड़ी के लिए सचिन तेंदुलकर से तुलना होना बड़ी बात है।
मिकी आर्थर ने एक इंटरव्यू में कहा कि असद शफीक तकनीकी रूप से सबसे बढ़िया खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वो आगे बढ़ कर बढ़िया खेलते हैं। उनका बैलेंस और पंच गजब है, जो थोड़ा-बहुत सचिन जैसा ही है।

मगर कहां खेलेंगे, यह तय नहीं!
असद शफीक
- फोटो : getty
शफीक ने इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के लिए कई बड़ी पारियां खेलीं थी। उन्होंने 2-2 से सीरीज ड्रॉ में बड़ी भूमिका निभाई थी। लॉर्ड्स टेस्ट में शफीक ने 72 और 49 रन की पारियां खेली थीं। यह मैच पाकिस्तान 75 रन से जीता। जिन मुकाबलों में पाकिस्तान की हार हुई, उनमें शफीक के बल्ले से सिर्फ 43 रन ही निकले।
चौथे टेस्ट में भी तीसरे नंबर पर प्रमोट हुए शफीक ने सेंचुरी जड़ी और पाकिस्तान का स्कोर 542 तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आपके टॉप बल्लेबाज को नंबर 3 पर खेलना चाहिए। असद के लिए यह एक मौका था।
हालांकि फिलहाल पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई में 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 23 सितंबर से शुरू होगी। उसके बाद दोनों टीमें इतने ही वनडे और टेस्ट खेलेंगी।