Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Nic Maddinson Takes Dig at Usman Khawaja Over Sandpapergate Claims: 'People Have Books to Sell'

बॉल टेम्परिंग: 'लोगों को किताबें बेचनी हैं', सैंडपेपर विवाद पर ख्वाजा को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सुनाई खरी-खरी

Mon, 09 Nov 2026 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर दावा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी थी। उनके बयान पर निक मैडिन्सन ने तंज कसते हुए कहा कि क्रिसमस का समय है और लोगों को किताबें बेचनी हैं। उन्होंने कहा कि पुराने विवाद को दोबारा उठाने से स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को कोई मदद नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Nic Maddinson Takes Dig at Usman Khawaja Over Sandpapergate Claims: 'People Have Books to Sell'
उस्मान ख्वाजा - फोटो : Reuters

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जानकारी थी। उनके इस दावे पर अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज निक मैडिन्सन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ख्वाजा पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को अपनी किताबें बेचनी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ख्वाजा ने किताब में किया पुराना दावा
2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सैंडपेपर विवाद में घिर गई थी। गेंद से छेड़छाड़ के मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर लंबा प्रतिबंध लगाया गया था। इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। अब अपनी किताब 'सब्र' में ख्वाजा ने इस मामले को फिर उठाया है। उनका कहना है कि उन्हें लगा था कि अब तक इस घटना का पूरा सच सामने आ चुका होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने अपनी किताब में इस बारे में लिखने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'क्रिसमस का समय है और लोगों को किताबें बेचनी हैं'
मैडिन्सन से जब ख्वाजा के दावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस विवाद को दोबारा उठाने पर निराशा जताई। न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच शेफील्ड शील्ड मुकाबले से पहले उन्होंने कहा, 'यह निराशाजनक है कि यह मामला बार-बार सामने आता रहता है। लेकिन यह साल का वही समय है, है ना? क्रिसमस आने वाला है और लोगों को किताबें बेचनी हैं, इसलिए ऐसी बातें सामने आती हैं।'

मैडिन्सन का मानना है कि इस विवाद को फिर से चर्चा में लाने से स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इन तीन खिलाड़ियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इस मामले को दोबारा याद करना उनके लिए बिल्कुल मददगार नहीं है। खासकर पिछले एक महीने में, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शानदार सीरीज खेली है।' उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हालिया दौरे के दौरान दर्शकों का रवैया शायद उतना आक्रामक नहीं था, जितनी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, खिलाड़ियों को आज भी एयरपोर्ट और आम लोगों के बीच इस विवाद को लेकर टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ख्वाजा के दोबारा विवाद उठाने की जानकारी नहीं थी
मैडिन्सन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को इस दौरे पर 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। मैडिन्सन ने चार पारियों में कुल 56 रन बनाए थे, जिसमें दो बार वह खाता नहीं खोल सके। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम की शुरुआत में इस विवाद का दोबारा सामने आना निराशाजनक है। उनके मुताबिक, अगले छह महीने टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और इस तरह की चर्चा खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकती है।

मैडिन्सन ने यह भी कहा कि उन्हें ख्वाजा के इस मुद्दे को फिर से उठाने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'कमिंस इस बारे में बात करने के लिए सही व्यक्ति हैं। यह बात सामने आई है कि उज्जी ने उनसे और दूसरे खिलाड़ियों से बात की थी। मैंने इस खबर को कल रात ही पढ़ा, क्योंकि मुझे लगा था कि आज मुझसे इस बारे में सवाल पूछा जा सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'क्रिकेट के मामले में मैं अपनी दुनिया में रहता हूं। ज्यादातर समय फोन से दूर रहता हूं और मीडिया नहीं पढ़ता। इसलिए आज यहां आने से पहले मुझे सिर्फ इतना पता था कि इस मामले को लेकर कुछ सवाल पूछे जा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed