फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   "More Than Ready For India": Kumar Sangakkara's Big Verdict On Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026

IPL 2026: क्या अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? कोच संगकारा ने 15 साल के बैटर के लिए कहा ये

Sat, 30 May 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 May 2026 09:08 AM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। संगकारा ने कहा कि वैभव ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जिस परिपक्वता और साहस का प्रदर्शन किया है, उससे वह किसी भी स्तर पर खेलने के लिए तैयार नजर आते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टीम प्रबंधन वैभव को सोशल मीडिया के दबाव से दूर रखते हुए उनके खेल और तैयारी पर ध्यान केंद्रित कराता है।

विज्ञापन
"More Than Ready For India": Kumar Sangakkara's Big Verdict On Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026
वैभव और संगकारा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया, लेकिन टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पूरे टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षण बनकर उभरे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने वैभव को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने भारतीय क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगकारा से पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय सीनियर टीम में पदार्पण के लिए तैयार हैं। इस सवाल पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बिना किसी हिचक के सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

'वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार'
संगकारा ने कहा, 'मुझे लगता है कि कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार है या नहीं, यह तब तक पूरी तरह पता नहीं चलता जब तक वह मैदान पर उतरकर नहीं खेलता। लेकिन वैभव ने इस आईपीएल में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुझे पूरा विश्वास है कि उसे बहुत जल्द भारतीय टीम से बुलावा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'ओपनिंग साझेदारी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई'
उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की भी जमकर तारीफ की। संगकारा के अनुसार युवा बल्लेबाज ने पूरे सत्र में शानदार परिपक्वता दिखाई और टीम के लिए ओपनिंग साझेदारी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी राजस्थान रॉयल्स का सपोर्ट स्टाफ वैभव को सही दिशा देने का प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया के दौर में युवा खिलाड़ियों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए संगकारा से पूछा गया कि टीम वैभव को नकारात्मकता से कैसे बचाती है।
विज्ञापन

'उसके दिमाग में अनावश्यक बातें नहीं भरते'
इस पर उन्होंने कहा, 'हमने उसके लिए एक अच्छी योजना तैयार की है। हम उसके दिमाग में अनावश्यक बातें नहीं भरते। वह हमारी सभी टीम मीटिंग्स में शामिल होता है, अपनी राय देता है और ध्यान से सुनता भी है। वह काफी मेहनत करता है, गेंदबाजों का अध्ययन करता है, उनके वीडियो देखता है और मैच से पहले अच्छी तैयारी करता है। हम चाहते हैं कि उसका दिमाग साफ रहे और वह उसी निडरता के साथ बल्लेबाजी करे, जिसके लिए वह जाना जाता है।'

फिलहाल ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा
वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और फिलहाल ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। हालांकि गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास फाइनल में उनसे आगे निकलने का मौका रहेगा। भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अब सभी की नजरें चयनकर्ताओं पर टिकी होंगी कि क्या इस युवा सितारे को जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed