फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mitchell Starc Set to Join Delhi Capitals in IPL 2026 After Cricket Australia Clearance

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, टीम से जल्द जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी

Thu, 23 Apr 2026 12:21 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 23 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से आईपीएल 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है। स्टार्क के टीम से जुड़ने से दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत होगी और टीम को सीजन के अहम मुकाबलों में बड़ा फायदा मिल सकता है। यह फैसला टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है, खासकर तब जब प्लेऑफ की रेस तेज हो रही है।

विज्ञापन
Mitchell Starc Set to Join Delhi Capitals in IPL 2026 After Cricket Australia Clearance
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI

विस्तार

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। सीए से मंजूरी मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा बनने को तैयार हैं। कोहनी और कंधे की दिक्कतों की वजह से अब तक आईपीएल से बाहर रहे स्टार्क जल्द दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं। स्टार्क के एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलने की संभावना है।
विज्ञापन

स्टार्क को लगी थी चोट
स्टार्क को कंधे और कोहनी की दिक्कत एशेज सीरीज के पांच टेस्ट और फिर बिग बैश लीग खेलने के दौरान हुई थी। स्टार्क ने एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।स्टार्क के आईपीएल से बाहर रहने की आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही थी। इसको लेकर कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क ने फैंस से माफी मांगी थी
स्टार्क ने लिखा था, 'भारतीय मीडिया में और उसके जरिए कुछ लोगों की राय और विचारों के बावजूद, मैं अभी अपने कंधे और कोहनी की चोट का रिहैब और प्रबंधन कर रहा हूं, जिसके बारे में मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था कि वह कितनी गंभीर है। इन लोगों ने आईपीएल में शामिल होने को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में बहुत गलत राय दी है, उन्हें सच बताकर पेश किया है, और दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।'
विज्ञापन

दिल्ली के लिए अहम होगा
स्टार्क ने आगे कहा था, 'मैं मानता हूं कि यह चोट और टाइमिंग दिल्ली टीम के लिए परेशानी वाली है, और मैं इसके लिए और इस सीजन के शुरुआती हिस्से के लिए उपलब्ध नहीं होने के लिए फैंस से माफी मांगता हूं। मैं डीसी से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं, टीम को लगातार अपडेट कर रहा हूं।' मिचेल स्टार्क के जुड़ने से निश्चित रूप से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मजबूत होगी और विपक्षी टीमों की मुश्किल बढ़ेगी। डीसी छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed