फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   kiwi Team Announced for OneDay Series Against India

भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए किवी टीम का ऐलान, इन खिलाड़यों की हुई वापसी

Mon, 19 Sep 2016 09:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
kiwi Team Announced for OneDay Series Against India
कोरी एंडरसन - फोटो : getty
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। टीम में आलराउंडर कोरी एंडरसन की वापसी हुई है, उन्हें ऑलराउंडर की बजाए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। पीठ की चोट के कारण तकरीबन छह महीने से एंडरसन टीम से बाहर थे। वह हाल ही में फिट हुए हैं। चयनकर्ताओं ने और भारत में उनके आईपीएल में खेलने के अनुभव देखते हुए वनडे टीम में जगह दी है। कोरी एंडरसन आईपीएल में मुंबई इंडियंस कि ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन


टखने में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि टेस्ट टीम में शामिल हेनरी निकोल्स को वन-डे टीम में जगह नहीं मिली है।16 अक्टूबर से धर्मशाला में शुरू हो रही सीरीज के लिए बल्लेबाज एंटन डेवसिच, ऑलराउंडर जिमी नीशाम और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग की टीम में वापसी हुई है। एंडरसन ने न्यूजीलैंड की ओर से पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत में टी-20 विश्वकप के दौरान खेला था लेकिन इसके बाद वह पीठ में चोट के कारण जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हो गए थे। पिछले सप्ताह क्राइस्टचर्च में एमर्जिंग एकादश के खिलाफ न्यूजीलैंड एकादश की ओर से तीन मैचों में खेलकर उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की और टीम में वापसी का दावा पेश किया। 
विज्ञापन


वन-डे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, एंटन डेवसिच, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लैथम, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर और बीजे वाटलिंग.
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed