फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jonty Rhodes on Shreyas Iyer’s Stunning Catch: ‘I Feel Like the Grandfather of Fielding Now’

'मैं फील्डिंग का दादा बन गया हूं': जोंटी रोड्स ने क्यों कहा ऐसा? श्रेयस के हैरान करने वाले कैच पर कही यह बात

Sat, 18 Apr 2026 03:05 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 18 Apr 2026 03:05 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर के शानदार कैच ने आईपीएल 2026 में फील्डिंग के नए स्तर को दिखाया है। जोंटी रोड्स ने इस प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आधुनिक क्रिकेट में फील्डिंग काफी विकसित हो चुकी है। अय्यर का यह कैच न सिर्फ वायरल हुआ, बल्कि इसने टीम के मनोबल और खेल के स्तर दोनों को ऊंचा उठाया।

विज्ञापन
Jonty Rhodes on Shreyas Iyer’s Stunning Catch: ‘I Feel Like the Grandfather of Fielding Now’
श्रेयस अय्यर का कैच - फोटो : PTI

विस्तार

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में ऐसा कैच पकड़ा, जिसने फैंस और दिग्गजों को हैरान कर दिया। हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर गेंद को अंदर फेंका और फिर कैच पूरा किया। उनके इस प्रयास को देखकर डग आउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे। अब इस कैच पर दुनिया के महानतम फील्डर्स में शुमार दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन

जोंटी रोड्स का खास रिएक्शन
रोड्स ने भी अय्यर के इस कैच की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'श्रेयस अय्यर को उस शानदार फील्डिंग करते देख मुझे एहसास हुआ कि मेरी रिटायरमेंट के बाद फील्डिंग कितनी विकसित हो गई है। लंबे समय तक मैं खुद को फील्डिंग का जनक मानता था, लेकिन आज के खिलाड़ियों को देखकर लगता है कि अब मैं फील्डिंग का दादा हो गया हूं!'
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्डिंग के बदलते मायने
रोड्स ने आगे बताया कि उनके समय में ज्यादातर फील्डिंग इनर सर्कल में होती थी और बाउंड्री पर इतनी फोकस नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर का 99 प्रतिशत हिस्सा इनर सर्कल में फील्डिंग करते हुए बिताया। जब मैं कोच बना, तब बाउंड्री फील्डिंग पर इतना ध्यान नहीं था, लेकिन जब मैंने मुंबई इंडियंस के साथ काम किया और किरोन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को हवा में छलांग लगाकर गेंद बचाते देखा, तब हमने इस पर ज्यादा काम करना शुरू किया।'

विज्ञापन

टीम के लिए क्यों खास है ऐसा कैच
रोड्स के मुताबिक, आधुनिक क्रिकेट में ऐसे कैच टीम के मनोबल को काफी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा, 'आज के क्रिकेट में बल्लेबाज लगातार आक्रमण करते रहते हैं, इसलिए गेंदबाजों को फील्डरों का पूरा साथ चाहिए। श्रेयस का यह कैच इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक शानदार फील्डिंग प्रयास मैच का रुख बदल सकता है।' उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा, 'जब आपकी टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग जैसे महान फील्डर हों, तो ऐसे कमाल देखना कोई हैरानी की बात नहीं है!'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed