फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jermaine Blackwoods bat speaks against England, runs scored at an average of 55 in seven matches

इंग्लैंड के खिलाफ बोलता है ब्लैकवुड का बल्ला, सात मैच में 55 की औसत से बटोरे रन

Tue, 14 Jul 2020 07:53 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Jul 2020 07:53 AM IST
सार

  • 55 की औसत से सर्वाधिक 605 रन बनाए हैं सात मैचों में इस टीम के खिलाफ 
  • 24.00 की औसत से अन्य टीमों के खिलाफ 22 मैचों में बनाए हैं 864 रन  
  • 01 मात्र टेस्ट शतक भी करिअर का इसी टीम के खिलाफ पांच साल पहले जड़ा था 
  • 11 अर्द्धशतक लगाए हैं अभी तक उन्होंने जिसमें तीन इंग्लैंड के खिलाफ ही जड़े हैं 

विज्ञापन
Jermaine Blackwoods bat speaks against England, runs scored at an average of 55 in seven matches
ब्लैकवुड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

वेस्टइंडीज की जीत के नायक बने जर्मेन ब्लैकवुड का बल्ला हमेशा इंग्लैंड के खिलाफ बोलता है। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज को इस टीम के खिलाफ खेल हमेशा रास आता है। ब्लैकवुड दुर्भाग्यशाली रहे जो पांच साल बाद अपना पहला और करिअर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ने से पांच रन से चूक गए लेकिन उनकी 95 रन की पारी ने वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

विज्ञापन


उन्होंने करिअर का एकमात्र टेस्ट शतक और उच्चतम स्कोर नाबाद 112 भी इंग्लैंड के खिलाफ ही 2015 में बनाया था। उन्होंने करिअर में अब तक जो 29 टेस्ट मैच खेले हैं उसमें 31.25 की औसत से 1469 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों में उनका औसत 55.00 है। 
विज्ञापन


तीन साल बाद इंग्लैंड में जीत
वेस्टइंडीज ने तीन साल बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट जीता है। उसे पिछली जीत 2017 में लीड्स में पांच विकेट से मिली थी। तब भी होल्डर ही टीम के कप्तान थे।

नौ साल में इंग्लैंड की साउथम्पटन में पहली बार
मेजबान टीम की यह नौ साल में साउथम्पटन में पहली हार है। उसने इस मैदान पर खेले गए पिछले तीन मैचों में से दो जीते और एक ड्रॉ रहा था। 

118 साल बाद
टेस्ट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंचे पर उसने 100 प्लस के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। खास बात यह है कि दोनों बार ऐसा इंग्लैंड में ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथम्पटन में वेस्टइंडीज ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रेग ब्रेथवेट (4), कैंपबेल (8*),होप (9) और ब्रूक्स (00) के विकेट सस्ते में गंवा दिए थे। इस 118 साल पहले 1902 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में 263 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। उसके शीर्ष चार बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे थे।  

143 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार

  • टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब प्रतिद्वंद्वी टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे को तीन बार आउट किया। जेसन होल्डर ने दोनों पारियों में बेन स्टोक्स का विकेट झटका जबकि बेन ने पहली पारी में होल्डर का विकेट चटकाया। होल्डर दूसरी पारी में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 23.16 की औसत से विंडीज पेसरों ने मैच में 18 विकेट चटकाए। वहीं मेजबान टीम के पेसरों के खाते में 29.14 की औसत से 14 विकेट आए। 
  • 64 मैचों में बेन स्टोक्स ने 4000 रन और 150 प्लस विकेट का डबल पूरा किया। वह सबसे कम मैचों में ऐसा करने वाले दूसरे ऑलराउंडर हैं। विंडीज के गैरी सोबर्स (63) ही उनसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed