{"_id":"69e45345181bb21c170d95ca","slug":"ipl-2026-where-did-csk-lose-the-game-ruturaj-gaikwad-explains-defeat-against-srh-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: कहां फिसला चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ से मैच? कप्तान गायकवाड़ ने बताई सनराइजर्स के खिलाफ हार की वजह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: कहां फिसला चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ से मैच? कप्तान गायकवाड़ ने बताई सनराइजर्स के खिलाफ हार की वजह
Sun, 19 Apr 2026 09:30 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:30 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद से 10 रन से हार मिली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साझेदारी की कमी को हार की वजह बताया। एसआरएच के 194 रन के जवाब में सीएसके 184 तक ही पहुंच सकी, जबकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन की चौथी हार से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाज अहम समय पर साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
कप्तान ऋतुराज ने क्या कहा?
एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, 'जिस तरह से उनका (एसआरएच) पावरप्ले चला, उसे देखकर मुझे लग रहा था कि स्कोर 220-230 के आसपास जाएगा। स्कोर को 30 रन कम करके उन्हें 200 से नीचे रोकना यकीनन शानदार था। 10 ओवरों में सिर्फ 80 रन चाहिए थे। वहां से बस कुछ साझेदारियां बनाने की जरूरत थी। 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले दो ओवरों में हमने महज चार रन बनाए। आखिर के ओवरों में 12 से 13 रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल होता है।

गेंदबाजी यूनिट का शानदार प्रदर्शन
हालांकि, ऋतुराज ने हार के बावजूद टीम के गेंदबाजों की सराहना की। उन्होंने कहा, 'यह लगातार तीसरा मैच है जब हमारी गेंदबाजी यूनिट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आज पावरप्ले में भी मुझे लगा कि अभिषेक ने शानदार खेल दिखाया। मेरे हिसाब से सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह (अंशुल कंबोज) अपनी गेंदबाजी पर, खासकर आखिर के ओवरों की गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। ऐसे गेंदबाज बहुत कम मिलते हैं जिनके पास पूरी स्पष्टता हो और जो कप्तान से कह सकें कि मुझे पता है कि क्या करना है, और मैं यही करने वाला हूं।'

मैच में हैदराबाद की शानदार बल्लेबाजी
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगाए। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, हेनरिक क्लासेन का शानदार प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। क्लासेन ने अपनी इस पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 रनों का योगदान दिया।

सीएसके की टीम नहीं चेज कर पाई
हालांकि, सीएसके 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाने के बाद 184 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 21 रन बनाए। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट झटके।