फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: RCB coach Andy Flower fined for IPL Code of Conduct breach in MI vs RCB Match

IPL 2026: RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर क्यों चला BCCI का चाबुक? भरना पड़ेगा इतना जुर्माना; जानें पूरा मामला

Mon, 11 May 2026 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 11:56 AM IST
सार

मैच की बात करें तो आरसीबी ने एमआई से मिले 168 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर आठ विकेट खोकर हासिल किया। टीम की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, आरसीबी के कोच फ्लावर पर जुर्माना लगा है।

विज्ञापन
IPL 2026: RCB coach Andy Flower fined for IPL Code of Conduct breach in MI vs RCB Match
एंडी फ्लावर - फोटो : IANS

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर को रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन

फ्लावर ने किया नियमों का उल्लंघन
एंडी फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान 'अभद्र भाषा' से जुड़ा है। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान 17.2 ओवर में हुई, जब फ्लावर एक फैसले से नाखुश होने के बाद चौथे अंपायर से तीखी बहस करते हुए नजर आए। दरअसल, अल्लाह गजनफर की गेंद पर क्रुणाल ने वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे नमन धीर ने कैच पकड़ा, लेकिन अपना बैलेंस बिगड़ने की आशंका के चलते उन्होंने गेंद को तिलक वर्मा की तरफ उछाल दिया। हालांकि, तिलक कैच को पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
पहली नजर में ऐसा लगा कि कैच पकड़ने के प्रयास में नमन का पैर बाउंड्री रोप को छू गया, लेकिन रिप्ले में नमन बाउंड्री लाइन से दूर नजर आए। क्रुणाल को लगा कि यह गेंद छक्के के लिए जा रही है, और इसी कारण वह कोई रन भी नहीं भागे। हालांकि, अंपायर्स ने रिप्ले को देखने के बाद इसको सिक्स करार नहीं दिया। इसके बाद डगआउट में बैठे आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर गुस्से से लाल हो गए, और वह सीधा चौथे अंपायर के पास पहुंचे। फ्लावर को चौथे अंपायर से गुस्से में बहस करते हुए देखा गया। फ्लावर ने अपनी गलती को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

आरसीबी ने हासिल की जीत
हालांकि, इसके बावजूद आरसीबी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए। एमआई की ओर से तिलक वर्मा ने 57 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 47 रनों का योगदान दिया।

क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी
आरसीबी ने एमआई से मिले 168 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर आठ विकेट खोकर हासिल किया। टीम की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। क्रुणाल ने अपनी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, जैकब बेथेल ने 27 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जोरदार सिक्स लगाया और आखिरी गेंद पर रसिख सलाम और भुवनेश्वर ने दो रन दौड़ते हुए आरसीबी को इस सीजन की सातवीं जीत दिलाई। भुवनेश्वर दो गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, उन्होंने गेंदबाजी में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed