फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Points Table: Mumbai Indians Stay Ninth Despite Beating Lucknow, Who Holds Orange & Purple Caps?

IPL 2026 Points Table: लखनऊ पर जीत के बावजूद नौवें नंबर पर मुंबई इंडियंस, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

Tue, 05 May 2026 09:01 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 05 May 2026 09:01 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स पर जीत जरूर दर्ज की, लेकिन टीम अब भी अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। लगातार खराब शुरुआत की वजह से मुंबई को इस जीत का बड़ा फायदा नहीं मिला। हालांकि प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमें अभी जिंदा हैं।

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table: Mumbai Indians Stay Ninth Despite Beating Lucknow, Who Holds Orange & Purple Caps?
ऋषभ पंत और रिकेल्टन और रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। एमआई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए एलएसजी को छह विकेट से हराया। 
विज्ञापन

मुंबई की लखनऊ पर जीत
एलएसजी ने एमआई को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया था। रेयान रिकेल्टन के 32 गेंदों पर 83 और रोहित शर्मा के 44 गेंदों पर 84 रन की मदद से एमआई ने 229 का लक्ष्य 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में हार्दिक की जगह मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी। हार्दिक बीमार होने की वजह से मैच का हिस्सा नहीं थे। एमआई और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका में कौन मजबूत
पंजाब किंग्स नौ मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आरसीबी नौ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। 

चेन्नई सुपर किंग्स नौ मैचों से आठ अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स नौ मैचों से आठ अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों से सात अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और एलएसजी नौ मैचों से चार अंक लेकर दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है। 

आईपीएल 2026 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 9 6 2 1 13 +0.855
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
सनराइजर्स हैदराबाद 10 6 4 0 12 +0.644
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
चेन्नई सुपर किंग्स 9 4 5 0 8 +0.005
दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 8 -0.895
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स 9 2 7 0 4 -1.076
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप बनी हुई है। अभिषेक ने 10 मैचों की 10 पारियों में 440 रन बनाए हैं। नौ मैचों की नौ पारियों में 433 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने नौ मैचों में 17 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के भी नौ मैचों से 17 विकेट हैं। कंबोज दूसरे नंबर पर हैं। 

ऑरेंज कैप की रेस
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा 10 440 206.57
केएल राहुल 9 433 185.84
हेनरिक क्लासेन 10 425 156.83
वैभव सूर्यवंशी 10 404 237.65
साई सुदर्शन 10 385 158.44

पर्पल कैप की रेस
खिलाड़ी मैच विकेट
भुवनेश्वर कुमार 9 17
अंशुल कंबोज 9 17
कगिसो रबाडा 10 16
जोफ्रा आर्चर 10 15
ईशान मलिंगा 10 15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed