फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios Explained: RCB Go Top, MI Out, 8 Teams Still In Race

IPL 2026 Playoffs Scenario: अब टॉप-4 की कुर्सी पर बैठने के लिए आठ टीमों के बीच 'मारामारी'! मुंबई और लखनऊ बाहर

Mon, 11 May 2026 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 11:03 AM IST
सार

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2026 अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए। अब आठ टीमें टॉप-4 की लड़ाई में बची हैं। आरसीबी, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब मजबूत स्थिति में हैं, जबकि चेन्नई, राजस्थान, कोलकाता और दिल्ली के लिए रास्ता कठिन है। आइए विस्तार से समझते हैं हर टीम का प्लेऑफ समीकरण।

विज्ञापन
IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios Explained: RCB Go Top, MI Out, 8 Teams Still In Race
अंक तालिका - फोटो : BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग चरण के आखिरी मुकाबले नजदीक हैं और हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हराकर न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान भी कब्जा लिया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए। अब कुल आठ टीमें अभी भी शीर्ष चार में जगह बनाने की लड़ाई में हैं। आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल देख लेते हैं....
विज्ञापन

 
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
आरसीबी (RCB) 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस (GT) 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स (PBKS) 10 6 3 1 13 +0.571
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स (RR) 11 6 5 0 12 +0.082
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 10 4 5 1 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 11 4 7 0 8 -1.154
मुंबई इंडियंस (MI) (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

आरसीबी इस समय 11 मैचों में 14 अंकों के साथ नंबर-एक पर है। टीम का नेट रन रेट +1.103 है, जो बाकी दावेदारों से काफी बेहतर है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजी में गहराई है और गेंदबाजी भी असरदार रही है।

क्या चाहिए?
 
  • एक और जीत उन्हें लगभग सुरक्षित कर देगी।
  • 16 अंक आमतौर पर प्लेऑफ के लिए पर्याप्त माने जाते हैं।
  • अगर बचे हुए मैच जीतती है, तो टॉप-2 में रहकर क्वालिफायर-1 खेलेगी।
  • टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद भी 14 अंकों पर है, लेकिन नेट रन रेट +0.737 होने के कारण दूसरे स्थान पर है। टीम पूरे सीजन शानदार लय में रही है और बल्लेबाजी बेहद खतरनाक नजर आई है।

क्या चाहिए?

 
  • आखिरी तीन मैचों में दो जीत।
  • ऐसा करते ही टीम 18 अंकों तक पहुंच सकती है।
  • 22 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच तय कर सकता है कि कौन टॉप-2 में रहेगा।
विज्ञापन

3. गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात भी 14 अंकों पर है, लेकिन नेट रन रेट +0.228 है। यही वजह है कि उन्हें बाकी टीमों से ज्यादा सावधान रहना होगा।

क्या चाहिए?
 
  • कम से कम दो जीत।
  • 16 या उससे ज्यादा अंक जरूरी।
  • 12 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला उनके लिए करो या मरो जैसा हो सकता है।

4. पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब किंग्स ने अब तक केवल 10 मैच खेले हैं और 13 अंक हैं। यानी बाकी टीमों से एक मैच ज्यादा बचा है।

क्या चाहिए?
 
  • अंतिम चार मैचों में दो जीत।
  • ऐसा होते ही 17 अंक पहुंच जाएंगे।
  • इतिहास बताता है कि 17 अंक वाली टीम लगभग हमेशा क्वालिफाई करती है।
  • मैच ज्यादा बचे हैं, इसलिए पंजाब के पास सबसे ज्यादा कंट्रोल है।

5. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों पर है। नेट रन रेट +0.185 है, जो बहुत सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

क्या चाहिए?
 
  • आखिरी तीन मैचों में कम से कम दो जीत।
  • 16 अंक तक पहुंचना जरूरी।
  • अगर कई टीमें 16 अंक पर पहुंचती हैं, तो नेट रन रेट का मामला आ सकता है।
  • चेन्नई चाहेगी कि सभी तीनों मैच जीते। 18 अंक पर होना यानी लगभग क्वालिफाई करना है।

6. राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान भी 12 अंकों पर है, लेकिन नेट रन रेट +0.082 है, जो चेन्नई से भी नीचे है। टीम पिछले चार मैचों में तीन हार झेल चुकी है, जिससे दबाव बढ़ गया है।

क्या चाहिए?
 
  • कम से कम दो जीत।
  • बेहतर होगा कि बड़े अंतर से जीतें ताकि नेट रन रेट सुधरे।
  • राजस्थान और चेन्नई के बीच चौथे स्थान के लिए सीधी टक्कर दिख रही है।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

केकेआर के लिए रास्ता सबसे कठिन टीमों में से एक है।

क्या चाहिए?
 
  • बचे हुए सभी चार मैच जीतने होंगे।
  • तब जाकर 17 अंक तक पहुंचेंगे।
  • अगर एक भी मैच भी हारे, तो दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा।

8. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स कैलकुलेशंस के हिसाब से अभी जिंदा है, लेकिन सामान्य रूप से स्थिति बेहद खराब है। टीम का नेट रन रेट -1.154 है, जो लीग में सबसे खराब है।

क्या चाहिए?
 
  • सभी बचे मैच जीतने होंगे।
  • बड़े अंतर से जीतना होगा।
  • बाकी टीमों के लगातार हारने की दुआ भी करनी होगी।
  • दिल्ली का रास्ता अब लगभग बंद माना जा सकता है। टीम के कप्तान अक्षर ये खुद स्वीकार कर चुके हैं।

बाहर हो चुकी टीमें

 
  • मुंबई इंडियंस (MI): आरसीबी से आखिरी गेंद पर हार के बाद मुंबई आधिकारिक रूप से बाहर हो गई।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG): मुंबई के साथ लखनऊ की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

अब असली लड़ाई किसकी?

अगर मौजूदा स्थिति देखें, तो आरसीबी, सनराइजर्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब शीर्ष चार में पहुंचने के सबसे मजबूत दावेदार हैं। चेन्नई और राजस्थान चौथे स्थान के लिए लड़ते दिख रहे हैं, जबकि कोलकाता और दिल्ली को चमत्कार चाहिए।

आगे क्या देखने लायक है?


आने वाले कुछ मुकाबले पूरे सीजन की दिशा तय करेंगे:
 
  • सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स
  • पंजाब के लगातार सभी मुकाबले
  • हर मैच के बाद अंक तालिका बदल सकती है।





कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का प्लेऑफ रेस अब बेहद रोमांचक हो चुकी है। दो बड़ी टीमें बाहर हो चुकी हैं, लेकिन आठ टीमों की उम्मीदें अभी बाकी हैं। कुछ के लिए सिर्फ जीत काफी है, कुछ को किस्मत भी चाहिए। अब हर गेंद, हर रन और हर जीत टॉप-4 की तस्वीर तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed