फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Madhav Tiwari- DC's 100% Batter and Bowler; Delivers Heart-Winning Statement After match vs PBKS

IPL 2026: माधव तिवारी- दिल्ली का 100% बल्लेबाज और गेंदबाज; धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दिया दिल जीतने वाला बयान

Tue, 12 May 2026 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 May 2026 12:22 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रखीं। 22 वर्षीय माधव तिवारी ने गेंद से दो अहम विकेट लिए और बल्लेबाजी में आठ गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
IPL 2026: Madhav Tiwari- DC's 100% Batter and Bowler; Delivers Heart-Winning Statement After match vs PBKS
माधव तिवारी - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। डीसी की इस जीत में 22 वर्षीय खिलाड़ी माधव तिवारी ने अहम रोल अदा किया। माधव ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

प्रियांश-कोनोली को भेजा पवेलियन
माधव ने पहले गेंदबाजी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली का बड़ा विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ आठ गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई। माधव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधव ने शानदार प्रदर्शन पर क्या कहा
माधव ने अपने शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, 'मैं सबसे पहले टीम मैनेजमेंट को यह मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और मैं बहुत लकी हूं कि मैं यहां जीतने वाली टीम में शामिल हो सका। माइंडसेट हमेशा यही रहता है कि अगर चीजें आपके हाथ में नहीं हैं, तो आप हर प्रैक्टिस सेशन में बेहतर करने की कोशिश करें। मैंने मुनाफ पटेल के साथ अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया, और मैंने बल्लेबाजी कोच के साथ अपनी रेंज-हिटिंग और ऐसी चीजों पर लगातार मेहनत की। यह मजेदार था, और मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया।'
विज्ञापन

बैटिंग या बॉलिंग ऑलराउंडर?
माधव से जब पूछा गया कि वह बल्लेबाजी या गेंदबाजी ऑलराउंडर में से क्या हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह 100 प्रतिशत बल्लेबाज और 100 प्रतिशत गेंदबाज हैं। मैच में अपने गेंदबाजी प्लान बताते हुए माधव ने कहा, 'मुझे लगता है कि विकेट से लेंथ बॉल को मदद मिल रही थी, इसलिए मैं शुरू में उसी पर टिका रहा। मैं बीच-बीच में वाइड गेंदों और शॉर्ट गेंदों के साथ इसे मिक्स करने की कोशिश कर रहा था। मैं पूरी तरह से तैयार था और पिच से तेज गेंदबाजों को मदद भी मिल रही थी।'

इयान बेल ने बढ़ाया माधव का हौसला
माधव ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच इयान बेल ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'हमारे बल्लेबाजी कोच (इयान बेल) ने मुझसे बस इतना कहा- तुम्हारे पास पावर है, तुम्हारे पास सब कुछ है। बस कुछ अलग करने की कोशिश मत करो। बस अपना शेप बनाए रखो और गेंद को देखकर शॉट खेलो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed