फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Last-Ball Chaos vs RCB Knocks Mumbai Indians Out of Playoff Race MI vs RCB

IPL 2026: आखिरी गेंद पर कैसे टूटा मुंबई इंडियंस का सपना? RCB ने छीनी जीत, MI के साथ लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर

Mon, 11 May 2026 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 08:39 AM IST
सार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ सपना आखिरी गेंद पर टूट गया। आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर दो रन लेकर जीत दर्ज की। इस हार के साथ मुंबई आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा गेंदबाज राज बावा का बचाव किया।

विज्ञापन
IPL 2026: Last-Ball Chaos vs RCB Knocks Mumbai Indians Out of Playoff Race MI vs RCB
मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रायपुर में खेला गया मुकाबला सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल हो गया। मैच की आखिरी गेंद तक चले इस संघर्ष में आरसीबी ने दो रन लेकर जीत हासिल की और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
विज्ञापन

आखिरी ओवर में चाहिए थे 15 रन
आरसीबी को जीत के लिए अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे। मुंबई की ओर से गेंदबाजी की जिम्मेदारी युवा ऑलराउंडर राज बावा को सौंपी गई। क्रीज पर रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम मौजूद थे। हालांकि, बावा ने ओवर की शुरुआत दबाव में की। उन्होंने एक वाइड और एक नो-बॉल फेंकी, जिससे आरसीबी को मुफ्त रन मिल गए। पूरे ओवर में उन्होंने कुल पांच अतिरिक्त रन दे दिए, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी गेंद पर हुआ बड़ा ड्रामा
 
  • अंतिम गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। रसिख सलाम ने सीधा शॉट खेला, जिसे राज बावा ठीक से रोक नहीं सके और गेंद मिड-ऑन की दिशा में निकल गई।
  • यहीं मैच पलट गया। बावा गेंद पकड़ने के बाद गेंदबाजी छोर पर नहीं पहुंचे, जिससे फील्डर को थ्रो विकेटकीपर एंड पर करना पड़ा। तब तक बल्लेबाज दो रन पूरे कर चुके थे।
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि अगर थ्रो गेंदबाजी छोर पर आता, तो नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बाहर हो सकता था और मैच सुपर ओवर में जा सकता था।
 
 
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने नहीं ठहराया दोषी
मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद युवा खिलाड़ी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि राज बावा पूरे सीजन और पिछले साल से इस भूमिका की अच्छी तैयारी कर रहे हैं। इस साल हमने उनमें एक अलग ऑलराउंडर देखा। आखिरी ओवर की जिम्मेदारी लेना बड़ी बात थी और उन्होंने लगभग मैच हमारे लिए निकाल ही दिया था।'

मुंबई का सफर खत्म
इस हार के साथ मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मुंबई के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। आरसीबी ने इस जीत से अपने अभियान को नई जान दी, जबकि मुंबई के लिए यह हार लंबे समय तक चुभने वाली साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed