{"_id":"69d0b1af2d77688aa20900f1","slug":"ipl-2026-jos-buttler-hails-vaibhav-sooryavanshi-as-best-player-i-ve-ever-seen-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूर्यवंशी के फैन हुए जोस बटलर: मिलकर कहा- आप जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा; देखें वैभव की प्रतिक्रिया, VIDEO","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सूर्यवंशी के फैन हुए जोस बटलर: मिलकर कहा- आप जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा; देखें वैभव की प्रतिक्रिया, VIDEO
Sat, 04 Apr 2026 12:08 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:08 PM IST
सार
जोस बटलर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भविष्य का सुपरस्टार बताया है। उनके मुताबिक, यह युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में क्रिकेट जगत पर राज कर सकता है, बशर्ते वह अपनी मेहनत और खेल की आजादी को बरकरार रखे।
विज्ञापन
जोस बटलर और वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : RR Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस के जोस बटलर ने भारतीय युवा सनसनी और राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर का मानना है कि यह 15 साल का खिलाड़ी आने वाले दशक में क्रिकेट पर राज कर सकता है। राजस्थान रॉयल्स के कैंप में हुई बातचीत के दौरान बटलर ने सूर्यवंशी के टैलेंट को देखकर हैरानी जताई और खुलकर उनकी प्रशंसा की। राजस्थान ने इसका वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
'दुनिया उसके कदमों में होगी'
बटलर ने सूर्यवंशी के खेल को लेकर कहा, 'मैंने कहा था कि इसे ज्यादा उत्साहित मत करो, लेकिन सच में यह सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है। सोचिए जब यह 21 या 25 साल का होगा, तब दुनिया इसके कदमों में होगी। इसे खेलते देखना शानदार है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में तुमने इंग्लैंड का दिल तोड़ दिया था, कमाल है।' बटलर की इस तारीफ पर सूर्यवंशी मुस्कुराते नजर आए और दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।

मेहनत जारी रखने की सलाह
बटलर ने युवा बल्लेबाज को सलाह देते हुए कहा, 'तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो, ऐसे ही जारी रखो। तुम्हारी खेलने की आजादी देखने लायक है।' वहीं टीम मैनेजर ने खुलासा किया कि सूर्यवंशी ने कभी बटलर जैसा खिलाड़ी बनने और ट्रॉफी जीतने की इच्छा जताई थी।

Two generations of the Royals 💗🥹 pic.twitter.com/d8y76RbGaT
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 3, 2026
आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी पहले ही आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन चुके हैं। इस सीजन की शुरुआत भी उन्होंने शानदार अंदाज में की, जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
वैभव सूर्यवंशी पहले ही आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन चुके हैं। इस सीजन की शुरुआत भी उन्होंने शानदार अंदाज में की, जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
बटलर की नजरें वापसी पर
दूसरी ओर, बटलर ने इस सीजन की शुरुआत थोड़ी धीमी की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 33 गेंदों में 38 रन बनाए। अब वह अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे। पिछले सीजन में बटलर ने गुजरात टाइटंस के लिए 13 पारियों में 538 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत लगभग 60 और स्ट्राइक रेट 163 से ज्यादा रहा। आईपीएल करियर में वह 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।