{"_id":"69e60718c441e671ca0a0aac","slug":"ipl-2026-faf-du-plessis-praises-punjab-kings-bowling-attack-after-dominant-show-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: फाफ डुप्लेसिस ने की पंजाब किंग्स पर दिया बयान, बॉलिंग अटैक की जमकर की सराहना","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: फाफ डुप्लेसिस ने की पंजाब किंग्स पर दिया बयान, बॉलिंग अटैक की जमकर की सराहना
Mon, 20 Apr 2026 04:35 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:35 PM IST
सार
फाफ डुप्लेसिस ने पंजाब किंग्स के बॉलिंग अटैक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी बेहद संतुलित और प्रभावशाली रही। उन्होंने माना कि पंजाब के गेंदबाजों ने मैच में दबाव बनाकर विपक्षी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जो उनकी जीत की बड़ी वजह बनी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स की टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के गेंदबाजी अटैक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के पास हर तरह के गेंदबाज मौजूद हैं और वे मैच के अलग-अलग समय पर सही खिलाड़ी का इस्तेमाल करके खेल को अपने पक्ष में कर लेते हैं।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को मिली 54 रनों की शानदार जीत के बाद फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि पंजाब की टीम सिर्फ एक या दो गेंदबाजों पर निर्भर नहीं है। उनके पास कई विकल्प हैं, जिन्हें कप्तान जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। यही वजह है कि टीम हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखती है।
उन्होंने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बात करते हुए बताया कि पंजाब की गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का अच्छा संतुलन है। टीम में अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज हैं, जो नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं और अच्छे यॉर्कर डालते हैं। वहीं, मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट जैसे गेंदबाज गेंद को स्विंग और बाउंस दोनों करा सकते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
डुप्लेसिस ने कहा कि यह गेंदबाजी आक्रमण सिर्फ बचाव करने के लिए नहीं, बल्कि विकेट लेने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब है कि चाहे कोई भी ओवर हो, पंजाब के गेंदबाज आक्रमण करने की क्षमता रखते हैं। इसी कारण बल्लेबाज हमेशा दबाव में रहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब किंग्स के पास बेंच स्ट्रेंथ भी बहुत मजबूत है। जरूरत पड़ने पर युजवेंद्र चहल और अन्य खिलाड़ी भी आकर मैच का रुख बदल सकते हैं। चहल जैसे स्पिनर विकेट लेने में माहिर हैं और किसी भी समय खेल का पासा पलट सकते हैं।
इसके अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने भी पंजाब की गेंदबाजी अटैक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस टीम में अनुभव, आत्मविश्वास और स्किल का अच्छा मेल है। टीम को पता है कि अलग-अलग हालात में कैसे खेलना है, और यही चीज उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाती है। पंजाब किंग्स इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज कर चुकी है, और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है।