IND Inning
177/5 (15.4 ov)
Target: 226
Shreyas Iyer 33(19)*
Naman Dhir 2 (2)
IND need 49 runs in 26 remaining balls
{"_id":"6425408f5de90252da0d0fd3","slug":"ipl-2023-vice-captaincy-is-a-reward-of-my-hardwork-says-dc-s-axar-patel-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: अक्षर पटेल को मिला मेहनत का फल, जानें दिल्ली के उपकप्तान बनने पर क्या बोले","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2023: अक्षर पटेल को मिला मेहनत का फल, जानें दिल्ली के उपकप्तान बनने पर क्या बोले
Thu, 30 Mar 2023 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:25 PM IST
सार
अक्षर पटेल ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तानी मेरी मेहनत का नतीजा है। वह पिछले कुछ सीजन से दिल्ली के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उप-कप्तान के रूप में अपनी नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने पिछले कुछ सीजन में लगातार मेहनत की है। इसी का पुरस्कार उन्हें मिला है और वह टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।
अक्षर ने कहा "मेरी राय में अगर आपको यह भूमिका मिली है, तो इसका मतलब है कि आप एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। यह टीम के लिए किए गए सभी कार्यों के लिए एक इनाम पाने जैसा है। मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।
दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अक्षर पटेल ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा "हमारी टीम ज्यादातर वही है, हमारे पास पिछले 3-4 सालों से वही खिलाड़ी हैं। हम अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह एक महत्वपूर्ण बिंदु होगा।"
विज्ञापन
इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे और उनकी गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी अक्षर पर होगी। दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में कार हादसे का शिकार हुए थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वह कई सर्जरी करा चुके हैं और फिलहाल वापसी कर रहे हैं।
अक्षर ने कहा कि वह नए कप्तान वॉर्नर को पूरा समर्थन देंगे। "डेविड एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मैं उन्हें एक ऐसा माहौल प्रदान करूंगा जहां वह अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग कर सकें। जब आप डीसी कैंप में शामिल होते हैं तो यह पूरी तरह से एक अलग एहसास होता है। अब फ्रेंचाइजी के साथ 3-4 साल हो गए हैं और यह घर जैसा लगता है।"
डीसी अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से करेगी और चार अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से अपने घर में खेलेगी। अक्षर ने कहा, "हम इतने लंबे समय के बाद यहां कोटला में खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण होगा। हमारे प्रशंसक यहां होंगे और मुझे यकीन है कि प्रशंसक हमारा हौसला बढ़ाने के लिए उत्साहित होंगे।"