फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: last 30 second of final match

IPL 2017: अंतिम 30 सेकेंड में पलटा पासा और जीत गई मुंबई

Mon, 22 May 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 22 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: last 30 second of  final match
बीच में मिशेल जॉनसन - फोटो : ESPN

आईपीएल के दसवें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया, लेकिन ये फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक होने के साथ ही यादगार भी रहा। ऐतिहासिक इसीलिए कि मुंबई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया और यादगार इसीलिए ‌कि पुणे पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने से मात्र एक रन से चूक गई। हालांकि 19वें ओवर में मैच पुणे की ओर जाता ही दिख रहा था। यही नहीं आखिरी ओवर की तीन गेंदो तक भी पुणे के जीतने की उम्मीद की थी, लेकिल अंतिम के 30 सेकेंड में मुंबई ने बाजी मार ली। जानिए कैसे

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को ‌दिया। 

19.1 - जॉनसन की पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका लगाया और अब पुणे को जीत के लिए पांच गेंद पर सात रन चाहिए थे। 

19.2-  दूसरी गेंद पर जॉनसन ने तिवारी को किरोन पोलार्ड के हाथों कैच करवा दिय और फिर स्ट्राइक पर आए कप्तान स्टीव स्‍मिथ। वहीं पुणे को चार गेंद में सात रन की जरुरत।
विज्ञापन


19.3 - रायडु ने कैच लेकर स्मिथ को पैवेलियन भेजा और फिर सुंदर स्ट्राइक पर आए। पुणे को जीत के लिए तीन गेंद पर सात रन चाहिए थे।

19.4 - जॉनसन की गेंद पर सुंदर ने एक बाई लिया और अब पुणे को दो गेंद पर छह रन चाहिए। 

19.5 - पांड्या ने क्रिश्चियन का कैच छोड़ा। इस गेंद पर पुणे को दो रन मिले।

आखिरी 30 सेकंड...
पुणे के पास अब सिर्फ एक गेंद थी और उन्हें जीत के लिए चार रन जरूरत थी। क्रिश्चियन ने डीप स्‍क्वायर लेग की ओर शॉट लगाया। इससे पुणे को दो रन ‌मिले। क्रिश्चियन मैच ड्रॉ करवाने की फिराक में थे और तीसरा रन लेने के लिए भागे और इसी में उनके और सुंदर के बीच मिसअंडरस्टैडिंग हुई। सुचित ने गेंद मुंबई के विकेटकीपर पार्थिव पटेल की ओर फेंकी और सुंदर रन आउट हो गए। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने ‌एक रन से खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed