{"_id":"590e53564f1c1beb4144132b","slug":"ipl-2017-lasith-malinga-became-first-bowler-to-reach-150-ipl-wickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL10: दिल्ली के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL10: दिल्ली के खिलाफ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Sun, 07 May 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लसिथ मलिंगा ने दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए जैसे ही श्रेयस अय्यर का विकेट हासिल किया उनके नाम एक आईपीएल में एक नई उपलब्धि दर्ज हो गई। वह आईपीएल में 150 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। अय्यर आईपीएल में 150वां शिकार बने।
मलिंगा ने आईपीएल में अबतक 105 मैच खेले हैं जिनमें 18.47 की औसत और 6.84 की इकोनॉमी से उन्होंने 151 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में विकेट लेने के मामले में मलिंगा के बाद अमित मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं। मिश्रा ने 123 मैच में 133 विकेट हासिल किए हैं।

सिमंस ने पूरे किए आईपीएल में एक हजार रन
लिंडल सिमंस
- फोटो : IPL official web
मुंबई की ओर से आईपीएल के दसवें सीजन में पहला मैच खेल रहे लिंडल सिमंस ने 43 गेंद पर 66 रन बनाए। अपनी इस आतिशी पारी में सिमंस ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। इस दौरान सिमंस ने आईपीएल में अपने एक हजार रन पूरे किए। उन्होंने यह कारनामा 23वीं पारी में किया। वह आईपीएल में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे जल्दी शॉन मार्श ने आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए थे। मार्श ने यह उपलब्धि 21वीं पारी में हासिल की थी।
दिल्ली के ओपनिंग बैट्समैन संजू सैमसन दिल्ली की पारी की पहली गेंद पर मैक्कलेघन की गेंद पर कैच आउट हो गए। वह मौजूदा सीजन में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के हाशिम अमला और मुंबई इंडियंस के पार्थिव पटेल पारी की पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा चुके हैं।

दूसरी बार आईपीएल में हुआ यह कारनामा
हरभजन सिंह
- फोटो : IPL official web
मुंबई के खिलाफ दिल्ली के सभी बल्लेबाज कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा मौका है जब किसी टीम के सभी खिलाड़ी कैच आउट हुए हैं। इससे पहले आईपीएल में ऐसा वाकया इसी सीजन में दिल्ली और पुणे के बीच खेले गए मैच में हुआ था। जब दिल्ली के खिलाफ पुणे के सभी दस बल्लेबाज पुण में कैच आउट हुए थे।
मुंबई के खिलाफ जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। यह आईपीएल में दिल्ली का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले दिल्ली की पूरी टीम मौजूदा सीजन में पंजाब के खिलाफ मोहाली में 67 रन पर ढेर हो गई थी।
दिल्ली को मुंबई के हाथों मिली 146 रन की हार आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी और टी-20 क्रिकेट में मिली पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले रनों के लिहाज से आईपीएल की सबसे बड़ी जीत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम दर्ज थी। बैंगलोर ने उस मैच में गुजरात लॉयंस को 144 रन से मात दी थी।