INDvsWI: संजू सैमसन के साथ फिर नाइंसाफी, बिना मौका दिए टीम से निकालने पर उठे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों के लिए गुरुवार को टीम का एलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने इस साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम में जगह न देते हुए लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को एक बार फिर मौका दिया है।
बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे पंत की विकेटकीपिंग काबिलियत पर भी हाल में सवाल उठने लगे हैं। बांग्लादेश दौरे पर भी निराश करने वाले पंत को टीम में जगह देना और संजू सैमसन को फिर बाहर रखने का फैसला प्रशंसकों के साथ क्रिकेट विशेषज्ञों को भी हजम नहीं हो रहा है।
क्रिकेट एनालिस्ट हर्षा भोगले औक अयाज मेमन ने भी ट्विटर पर इस फैसले पर आश्चर्य जताया। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संजू का चयन न होने पर निराशा जताई। हर्षा ने लिखा, संजू के लिए यह मुश्किल होगा लेकिन मुझे लगता है कि उसे लगता है कि उसे सिर्फ सफर करने के स्थान पर खेलना भी चाहिए। ऋषभ पंत पर भरोसा जताया गया है लेकिन टीम को उनसे ज्यादा की उम्मीद होगी।
Hard on Sanju Samson but I guess he is much better off playing games rather than just travelling around. Big vote of confidence in Rishabh Pant but the team will expect more from him.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 21, 2019
वहीं, अयाज मेमन ने ट्वीट किया, भारत बनाम वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में संजू सैमसन को न चुना जाना अजीब फैसला है। उम्मीद है कि यह उनके मनोबल को प्रभावित नहीं करेगा। संजू को बाहर करने का मतलब है कि पंत को उनसे प्रतिस्पर्धा नहीं करनी होगी। लेकिन इसका मतलब यह भी है कि पंत को बिना देरी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Sanju Samson losing place in the squad v West Indies without playing a game is quirky selection. Hopefully this won’t affect his morale. Samson’s exclusion means Pant doesn’t have to keep looking over his shoulder. But also means he must now deliver without delay
— Cricketwallah (@cricketwallah) November 21, 2019
शशि थरूर ने ट्वीट किया, यह देखकर बहुत बुरा लगा कि संजू सैमसन को बगैर कोई मौका दिए टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने तीन टी-20 मैचों में ड्रिंक्स उठाए और उन्हें तुरंत छोड़ दिया गया। वो उनकी बैटिंग की परीक्षा ले रहे हैं या उनकी हिम्मत की?
Very disappointed to see @IamSanjuSamson dropped without a chance. He carried the drinks for three T20Is & has been promptly discarded. Are they testing his batting or his heart? https://t.co/ydXgwOylBi
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 21, 2019
बता दें कि संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में चुना गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। यह दौरा छह दिसंबर से शुरू होगा।