{"_id":"6a093570cce137f08c0bb218","slug":"india-likely-to-manage-bumrah-s-workload-against-afghanistan-prince-yadav-in-selection-radar-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Series: बुमराह केवल एक प्रारूप का होंगे हिस्सा? नबी ही नहीं, इस तूफानी बॉलर को भी मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs AFG Series: बुमराह केवल एक प्रारूप का होंगे हिस्सा? नबी ही नहीं, इस तूफानी बॉलर को भी मिल सकता है मौका
Sun, 17 May 2026 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 May 2026 08:56 AM IST
सार
भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 मई को हो सकता है। चयन समिति तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें सिर्फ एक फॉर्मेट में खिलाने पर विचार कर रही है। वहीं आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव और रणजी में दमदार गेंदबाजी करने वाले आकिब नबी को मौका मिल सकता है। टेस्ट टीम में ज्यादा प्रयोग की संभावना नहीं है, जबकि वनडे सीरीज में कुछ नए चेहरों को आजमाया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, चयन समिति तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि बुमराह या तो एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे या फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
बुमराह के वर्कलोड पर खास नजर
आईपीएल 2026 में लगातार क्रिकेट खेलने के बाद टीम मैनेजमेंट बुमराह को ज्यादा थकान से बचाना चाहता है। छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, जबकि 14 जून से वनडे सीरीज शुरू होगी। ऐसे में चयनकर्ता यह तय करना चाहते हैं कि बुमराह को किस फॉर्मेट में इस्तेमाल किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर बुमराह टेस्ट मैच खेलते हैं तो उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा। वहीं अगर वह वनडे खेलते हैं तो टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं।

नबी, गंभीर, शुभमन और प्रिंस
- फोटो : ANI
प्रिंस यादव को मिल सकता है इनाम
दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैचों में 17 विकेट लेने वाले प्रिंस ने आईपीएल 2026 में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए और विराट कोहली को आउट करने वाली उनकी गेंद काफी चर्चा में रही। हर्षित राणा के फिट नहीं होने की वजह से चयनकर्ता प्रिंस यादव को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।

टेस्ट टीम में ज्यादा बदलाव नहीं
अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति टेस्ट टीम में ज्यादा प्रयोग करने के मूड में नहीं दिख रही। श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखा जा सकता है। नंबर-तीन बल्लेबाजी क्रम में साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।

जडेजा और कुलदीप
- फोटो : BCCI
तेज और स्पिन आक्रमण की तस्वीर
अगर बुमराह टेस्ट नहीं खेलते हैं तो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर सकते हैं। आकिब नबी को रिजर्व पेसर के तौर पर शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट झटके थे। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर की जगह लगभग तय मानी जा रही है। वहीं अक्षर पटेल की जगह पर सवाल उठ सकते हैं और मानव सुथार उन्हें चुनौती दे सकते हैं।

विकेटकीपिंग में पंत-जुरेल तय
टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के तौर पर चयन का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है।
भारत vs अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

| मैच | तारीख | स्थान | भारतीय समय |
|---|---|---|---|
| एकमात्र टेस्ट | 6-10 जून | न्यू चंडीगढ़ | सुबह 9:30 बजे से |
| पहला वनडे | 14 जून | धर्मशाला | दोपहर 1:30 बजे से |
| दूसरा वनडे | 17 जून | लखनऊ | दोपहर 1:30 बजे से |
| तीसरा वनडे | 20 जून | चेन्नई | दोपहर 1:30 बजे से |