फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India a wins one day series in australia

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया में जीती चार देशों की सीरीज

Sun, 04 Sep 2016 07:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
India a wins one day series in australia
इंडिया ए - फोटो : BCCI twitter
ऑस्ट्रेलिया में खेली गई चार देशों की श्रृखंला भारत ए ने अपने नाम कर ली। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने 57 रन से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


भारतीय कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने 50 ओवर में चार विकेट पर 266 रन बनाए। भारतीय पारी के हीरो मनदीप सिंह रहे जिन्होंने 108 गेंद में 95 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके जड़े। मैन ऑफ द मैच मनदीप ने कप्तान मनीष पांडे (61 रन) के साथ मिलकर भारतीय टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। श्रेयष अय्यर ने भी 41 रन की उपयोगी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार गेंदबाजों ने एक एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन


इसके बाद 266 रनों का बचाव करने उतरे भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 44.5 ओवर में 209 रन पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ए ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। युजवेंद्र चहल ने 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए। धवल कुलकर्णी, करुण नायर और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए कप्तान पीट हैंड्सकोंब (43) ने एलेक्स रोस (34) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की। इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। ऑस्ट्रेलिया के अंतिम पांच विकेट सिर्फ 26 रन जोड़कर गंवाए। ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्राफ्ट और निक मेडिनसन अच्छी शुरूआत दी लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीरीज की दो अन्य टीमें दक्षिण अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया नेशनल परफोर्मेंस टीम थी। भारत ए ने पिछली तीन श्रृंखलाएं जीती हैं, सबसे रोचक बात यह है कि तीनों ही बार उसने ऑस्ट्रेलिया को ही फाइनल में मात दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed