फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India A vs West indies match live updates: indian spinners booked WE to 228 runs only
WI Inning
309/2 (38.1 ov)
Amir Jangoo 86(63)*
Shai Hope 97 (89)
IND elected to bowl

शाहबाज के पंच से विंडीज ए 228 पर सिमटी, भारत ए के दो विकेट पर 64 रन

Fri, 26 Jul 2019 05:10 AM IST
Nilesh Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
India A vs West indies match live updates: indian spinners booked WE to 228 runs only
शाहबाज नदीम

भारत ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 134 रन बना लिए। पहले दिन एक विकेट पर 70 रन बनाने में सफल रही भारत ए ने पहले सत्र में 64 रन जोड़कर दो विकेट गंवाए। टीम अभी 94 रन पीछे है। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ओपनर प्रियांक पांचाल ने 49 और शुभमन गिल ने 40 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन


इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ए के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को कहीं भी मौका नहीं दिया और उसके 97 रन पर पांच विकेट झटक लिए। 
विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (61 रन देकर दो विकेट) ने शुरू में विकेट चटकाए जबकि नदीम ने मध्यक्रम को झकझोरा जिससे मेजबान टीम बुधवार को अंतिम सत्र में 66.5 ओवर में सिमट गई। भारत ए ने इसके जवाब में अच्छी शुरूआत की जिसमें पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन (28) ने पहले विकेट के लिये 61 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन ईश्वरन 18वें ओवर में जोमेल वारिकन का शिकार बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed