फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ind vs sa 3rd t20: Womens cricket team will want to avoid clean sweep, third and final T20 today

INDW v SAW: क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी महिला क्रिकेट टीम, तीसरा और अंतिम टी20 आज 

Tue, 23 Mar 2021 07:50 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Mar 2021 07:50 AM IST
सार

  • सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अब भी उसके लिए है महत्वपूर्ण 
  • भारतीय महिला टीम आज क्लीन स्वीप से बचकर सकारात्मक अंत करने के लिए उतरेगी मैदान पर 
  • दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करके पहली बार भारत के खिलाफ शृंखला जीतेगी

विज्ञापन
ind vs sa 3rd t20: Womens cricket team will want to avoid clean sweep, third and final T20 today
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम शृंखला पहले ही गंवा चुकी है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाला तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अब भी उसके लिए महत्वपूर्ण है। जिसमें वह क्लीन स्वीप से बचकर सकारात्मक अंत करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने इससे पहले वनडे शृंखला 1-4 से गंवाई थी और पहले दो टी20 मैचों में भी उसके लिए परिणाम अनुकूल नहीं रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करके पहली बार भारत के खिलाफ शृंखला जीती है और अब उसकी निगाह क्लीन स्वीप करने पर लगी है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की पिछले एक साल में यह पहली शृंखला है और वह इसमें वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर उतरी थी। लेकिन चीजें भारतीय टीम के अनुकूल नहीं रही और उसे सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका से करारी हार झेलनी पड़ी जबकि इससे पहले वह इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में बहुत सुधार करने की जरूरत है। रिचा घोष, राजेश्वरी गायकवाड़ और अरूंधति रेड्डी के लचर क्षेत्ररक्षण का भारत ने खामियाजा भुगता है। दीप्ति शर्मा की बल्लेबाजी में नाकामी भारत को भारी पड़ रही है। यही नहीं स्मृति मंधाना की कप्तानी में कमजोरी पहले दो मैचों में खुलकर सामने आई और ऐसे में कुछ भी भारत के अनुकूल नहीं रहा।

भारत पहले मैच में छह विकेट पर 130 रन ही बना पाया था। उसने दूसरे मैच में चार विकेट पर 158 रन बनाए लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने खराब क्षेत्ररक्षण और कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाकर छह विकेट से जीत दर्ज कर दी।

हरमन की खल रही कमी 
इन दोनों मैचों में हरलीन देओल और शैफाली वर्मा ने रन बनाये लेकिन मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और रिचा घोष की खराब फॉर्म का भारत को नुकसान हुआ है। भारत को नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की बहुत कमी खल रही है जो चोट के कारण नहीं खेल पा रही हैं। गेंदबाजी विभाग में भी गायकवाड़, पूनम यादव और स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति उम्मीदों पर खरा नहीं उतरीं जबकि तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी और सिमरन दिल बहादुर भी असर नहीं छोड़ पाई।


दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लिजेल ली, एनेके बोश और लौरा वोलवार्ट ने बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म दिखाई है। कप्तान सुन लुस भी अच्छी लय में हैं जबकि मिगनॉन डु प्रीज मध्यक्रम में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। शबनीम इस्माइल और बोश ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed