फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs PAK Head to Head T20 Records Stats Highest Wicket Taker to Most Runs Scorer for India vs Pakistan

IND vs PAK: 13 ग्राफिक्स में भारत-पाकिस्तान मैच के आंकड़े; किसके नाम सर्वाधिक रन, किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट?

Sun, 15 Feb 2026 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 10:00 AM IST
सार

IND vs PAK T20 Head to Head Record: भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों के इतिहास, बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हालिया फॉर्म पर नजर डालें तो पलड़ा साफ तौर पर भारत की तरफ झुका दिखता है। रन बनाने से लेकर विकेट लेने तक, ज्यादातर प्रमुख आंकड़ों में भारतीय खिलाड़ी आगे हैं। फिर भी टी20 की अनिश्चितता इस मुकाबले को रोमांचक बनाए रखती है।

विज्ञापन
IND vs PAK Head to Head T20 Records Stats Highest Wicket Taker to Most Runs Scorer for India vs Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है। यह मुकाबला रविवार शाम सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा।
विज्ञापन

हेड टू हेड में भारत आगे
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच खेले गए हैं। इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और तीन मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर-1 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रन मशीन कौन?
टी20 को अलविदा कह चुके विराट भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबलों में शीर्ष स्कोरर हैं। 2012 से 2024 के बीच खेले 11 मैचों की 11 पारियों में विराट ने 70.28 की औसत से पांच अर्धशतक लगाते हुए 492 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं। रिजवान ने 2021 से 2024 के बीच पांच मैचों की पांच पारियों में दो अर्धशतक लगाते हुए 228 रन बनाए हैं। रिजवान जारी टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं हैं।पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं। 2007 से 2021 के बीच नौ मैचों की आठ पारियों में एत अर्धशतक लगाते हुए मलिक ने 164 रन बनाए हैं।

संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज चौथे स्थान पर हैं। हफीज ने 2007 से 2021 के बीच आठ मैचों की सात पारियों में दो अर्धशतक लगाते हुए 156 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं। जारी विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेले तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाते हुए 155 रन बनाए थे। 

विज्ञापन

गेंदबाजों की बादशाहत
गेंदबाजों में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं। 2016 से 2025 के बीच नौ मैचों में हार्दिक ने 15 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 2012 से 2022 के बीच सात मैचों में 11 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल तीसरे स्थान पर हैं। गुल ने 2007 से 2014 के बीच छह मैचों में 11 विकेट लिए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह 2016 से 2025 के बीच सात मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं और चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के हारिस रऊफ भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। रऊफ ने 2021 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। भारत के कुलदीप यादव तीन मैचों में आठ विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

मौजूदा फॉर्म
भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और फैंस का दावा है कि अपने स्पिनरों शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के दम पर वे रविवार को भारत के खिलाफ भी जीत दर्ज करेंगे। पाकिस्तान को अपने दावे के पहले इस हकीकत को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी टीम के पास हमेशा से स्पिनर रहे हैं। इसके बावजूद टी20 में उसका प्रदर्शन भारत के सामने बेहद साधारण रहा है। दोनों टीमों के बीच साल 2016 से 10 टी20 खेले गए हैं और इसमें भारत ने आठ और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं।




 

विश्व कप इतिहास
टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक आठ मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने छह मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीता था। पाकिस्तान को एकमात्र जीत टी20 विश्व कप 2021 में मिली थी।







आंकड़े क्या कहते हैं?

हाल ही में एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराया। इन आंकड़ों को देखने के बाद भारत के सामने पाकिस्तान कहीं भी स्टैंड नहीं करता। इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान मैच को महामुकाबला कहना सिर्फ हाइप बनाने का जरिया हो सकता है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। खासकर, टी20 में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है, लेकिन आंकड़े भारत के पक्ष में हैं और टी20 विश्व कप में 7-1 का रिकॉर्ड अगले मैच के बाद 8-1 का हो जाए तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed