Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 5th T20: Gautam Gambhir says- My Job Is Not to Make Everyone Happy, But to Take Team Right Decisions

कोच गौतम गंभीर का आलोचकों को दो टूक जवाब: बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं है, टीम के लिए सही फैसले लेना है

Sun, 01 Nov 2026 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने टीम चयन और खिलाड़ियों को मौके देने पर अपनी सोच स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनका काम सभी को खुश रखना नहीं, बल्कि सही फैसले लेना है। गंभीर ने यह भी कहा कि उनकी विचारधारा में कोई मुकाबला औपचारिक नहीं होता।

विज्ञापन
IND vs NZ 5th T20: Gautam Gambhir says- My Job Is Not to Make Everyone Happy, But to Take Team Right Decisions
गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। लगातार जीत के बावजूद मुख्य कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों को किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने देना चाहते। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सोच में कोई भी मुकाबला औपचारिक नहीं होता। गंभीर ने पांचवें टी20 से पहले ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए टीम में खिलाड़ियों को मौके देने और बड़े स्क्वॉड को संभालने के सवाल पर भी दोटूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम सभी को खुश रखना नहीं, बल्कि टीम के लिए सही फैसले लेना है।

विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 5th T20: Gautam Gambhir says- My Job Is Not to Make Everyone Happy, But to Take Team Right Decisions
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
'मेरा काम लोकप्रियता हासिल करना नहीं, सही फैसले लेना है'
टीम में प्रतिभा की भरमार और सभी खिलाड़ियों को मौका देने के सवाल पर गंभीर ने कहा कि कोच के तौर पर उनकी प्राथमिकता हर किसी को खुश रखना नहीं है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया और बाहरी चर्चाओं के दबाव में लोकप्रिय फैसले लेना आसान होता है, लेकिन टीम के हित में सही निर्णय लेना ज्यादा जरूरी है।

गंभीर ने कहा, 'सबसे पहले, मेरा काम हर किसी को खुश करना नहीं है। मेरा काम सही फैसले लेना है, लोकप्रिय फैसले लेना नहीं। मैं यहां इसी काम के लिए हूं। आज के दौर में सोशल मीडिया और बाहर होने वाली चर्चाओं के बीच लोकप्रिय फैसला लेना बहुत आसान है। लेकिन मेरे लिए जरूरी है कि सही फैसला लिया जाए और ड्रेसिंग रूम के भीतर खिलाड़ियों को सुरक्षा का अहसास हो।' उन्होंने यह भी कहा कि कई खिलाड़ियों ने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वे अधिक मौके पाने के हकदार हैं। टीम इसी सोच के साथ सीरीज में आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 5th T20: Gautam Gambhir says- My Job Is Not to Make Everyone Happy, But to Take Team Right Decisions
गंभीर और वैभव - फोटो : PTI
'मेरी सोच में कोई मुकाबला औपचारिक नहीं'
भारत ने सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में चौथे मैच को लेकर खिलाड़ियों की प्रेरणा और संभावित ढिलाई पर सवाल किया गया। गंभीर ने कहा कि देश के लिए खेलते समय किसी तरह की लापरवाही की जगह नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आत्मसंतुष्टि की कोई जगह नहीं होती। यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। हर कोई जानता है कि देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका कितने कम लोगों को मिलता है। मेरे लिए हर मैच कुछ अलग करने, कुछ सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर है। मेरी सोच और विचारधारा में कोई मुकाबला औपचारिक नहीं होता और ड्रेसिंग रूम में भी यही सोच है।' गंभीर के इस बयान से साफ है कि सीरीज में बढ़त मिलने के बावजूद भारतीय टीम हर मुकाबले को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन

IND vs NZ 5th T20: Gautam Gambhir says- My Job Is Not to Make Everyone Happy, But to Take Team Right Decisions
गंभीर, भुवनेश्वर और वैभव - फोटो : IANS
कम समय में न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढली टीम
गंभीर ने सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टीम को न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद परिस्थितियों के अनुसार ढलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला था। भारत ने 17 तारीख को अपना पिछला मुकाबला पूरा किया और 18 तारीख को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गया। टीम को अभ्यास का सिर्फ एक सत्र मिला।

उन्होंने कहा, 'यह बहुत कम समय में हुआ बदलाव था। हमने 17 तारीख को अपना पिछला मैच खत्म किया और 18 तारीख को यहां के लिए उड़ान भरी। हमारे पास अभ्यास का सिर्फ एक सत्र था। खिलाड़ियों को इसका श्रेय देना होगा कि उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार खुद को कितनी अच्छी तरह ढाला। कई खिलाड़ी पहली बार यहां आए हैं। हम सभी जानते हैं कि न्यूजीलैंड अपनी घरेलू परिस्थितियों में कितनी खतरनाक टीम है। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी तरह तालमेल बिठाया।' गंभीर के मुताबिक, टीम ने कम समय और अलग परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह प्रदर्शन किया, वह संतोषजनक रहा। अब भारतीय टीम की कोशिश सीरीज के बाकी मुकाबलों में भी इसी लय को बनाए रखने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed