Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 1st Test: KL Rahul Becomes First Indian Opener to Score Test Hundreds in All Four SENA Countries

राहुल का रिकॉर्ड: SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर, सईद अनवर की किस मामले में बराबरी की

Sat, 21 Nov 2026 06:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Nov 2026 06:43 AM IST
सार

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। वह एक खास अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे ओपनर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test: KL Rahul Becomes First Indian Opener to Score Test Hundreds in All Four SENA Countries
केएल राहुल शतक लगाने के बाद - फोटो : BCCI

विस्तार

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 203 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक है। इसके साथ ही राहुल SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के चारों देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे ओपनर हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 1st Test: KL Rahul Becomes First Indian Opener to Score Test Hundreds in All Four SENA Countries
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल - फोटो : BCCI

राहुल ने बनाया खास विश्व रिकॉर्ड
राहुल ने इस शतक के साथ एक खास अंतरराष्ट्रीय सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। एशियाई बल्लेबाजों में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने SENA के चारों देशों में टेस्ट शतक लगाए हैं।

हालांकि, इनमें सिर्फ सईद अनवर और केएल राहुल ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर यह उपलब्धि हासिल की है। राहुल इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। भारतीय ओपनरों में उनसे पहले कोई भी बल्लेबाज SENA के चारों देशों में टेस्ट शतक नहीं लगा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test: KL Rahul Becomes First Indian Opener to Score Test Hundreds in All Four SENA Countries
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

SENA देशों में भारतीय ओपनरों के टेस्ट शतक
SENA देशों में भारतीय ओपनरों के टेस्ट शतकों की सूची में सुनील गावस्कर शीर्ष पर हैं। उनके नाम आठ शतक दर्ज हैं। केएल राहुल सात शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वीनू मांकड़, रवि शास्त्री, यशस्वी जायसवाल और वीरेंद्र सहवाग के नाम तीन-तीन शतक हैं।

खिलाड़ी पारियां रन शतक
सुनील गावस्कर 57 2464 8
केएल राहुल 51 1904 7
वीनू मांकड़ 17 654 3
रवि शास्त्री 18 761 3
यशस्वी जायसवाल 25 937 3
वीरेंद्र सहवाग 49 1574 3
विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test: KL Rahul Becomes First Indian Opener to Score Test Hundreds in All Four SENA Countries
केएल राहुल - फोटो : ANI
बतौर ओपनर राहुल का 12वां शतक
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर अपना 12वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने मुरली विजय की बराबरी कर ली है। भारत के लिए टेस्ट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। उनके नाम 33 शतक दर्ज हैं। वीरेंद्र सहवाग 22 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के लिए टेस्ट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी

शतक

सुनील गावस्कर

33

वीरेंद्र सहवाग

22

मुरली विजय

12

केएल राहुल

12

गौतम गंभीर

9

रोहित शर्मा

9


2021 से टेस्ट में शतक के मामले में शीर्ष पर
2021 से टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में केएल राहुल भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल और दिमुथ करुणारत्ने के नाम भी सात-सात शतक हैं। वहीं, मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) चक्र में राहुल, टॉम लाथम और ट्रेविस हेड बतौर ओपनर चार-चार शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

2021 से टेस्ट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी

शतक

बेन डकेट

7

यशस्वी जायसवाल

7

दिमुथ करुणारत्ने

7

केएल राहुल

7

WTC 2025-27 में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी

शतक

केएल राहुल

4

टॉम लैथम

4

ट्रेविस हेड

4

IND vs NZ 1st Test: KL Rahul Becomes First Indian Opener to Score Test Hundreds in All Four SENA Countries
देवदत्त पडिक्कल-केएल राहुल - फोटो : PTI
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल की। वह न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर और सुरिंदर अमरनाथ ने 1976 में ऑकलैंड टेस्ट में यह कारनामा किया था। 

न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाज

रन

मैदान और साल

सुनील गावस्कर

116

ऑकलैंड, 1976

सुरिंदर अमरनाथ

124

ऑकलैंड, 1976

केएल राहुल

124*

वेलिंगटन, 2026

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed