फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG Sunil Gavaskar and Anil Kumble remembered MS Dhoni after Dhruv Jurel fifty in Ranchi

IND vs ENG: रांची में अर्धशतक लगाकर छा गए ध्रुव जुरेल, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले को आई धोनी की याद

Sun, 25 Feb 2024 01:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 25 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

जुरेल जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत का स्कोर पांच विकेट पर 161 रन था। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम इंडिया को 307 रन के स्कोर तक पहुंचाया और इंग्लैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG Sunil Gavaskar and Anil Kumble remembered MS Dhoni after Dhruv Jurel fifty in Ranchi
ध्रुव जुरेल - फोटो : अमर उजाला/BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट की पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 90 रन बनाया। वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी लंबे समय तक याद की जाएगी। जुरेल ने अपने करियर के दूसरे टेस्ट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उनकी पारी को देखकर भारत के दो पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले को दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। दोनों ने जमकर जुरेल की तारीफ की।
विज्ञापन


जुरेल जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत का स्कोर पांच विकेट पर 161 रन था। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम इंडिया को 307 रन के स्कोर तक पहुंचाया और इंग्लैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया। उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने छह चौके और चार छक्के लगाए। ध्रुव को राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। वह 46 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इस बार अर्धशतक पूरा कर लिया।
विज्ञापन

IND vs ENG Sunil Gavaskar and Anil Kumble remembered MS Dhoni after Dhruv Jurel fifty in Ranchi
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
जुरेल की तारीफ करते हुए गावस्कर ने धोनी को याद किया। भारतीय दिग्गज ने कहा कि जुरेल की दिमागी क्षमता उन्हें यह सोचने पर मजबूर करती है कि भारत के पास अगला धोनी हो सकता है। गावस्कर ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से कहा, "ध्रुव जुरेल की दिमागी क्षमता को देखकर मुझे लगता है कि वह अगले एमएस धोनी बन रहे हैं।" गावस्कर ने राजकोट में बेन डकेट को रन आउट करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि थ्रो बढ़िया नहीं था, लेकिन सूझबूझ से जूरेल ने डकेट को रन आउट कर दिया।

IND vs ENG Sunil Gavaskar and Anil Kumble remembered MS Dhoni after Dhruv Jurel fifty in Ranchi
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
कुंबले ने जमकर की तारीफ
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुंबले ने धोनी के गृहनगर में शानदार पारी खेलने के लिए जूरेल की सराहना की। कुंबले ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से कहा, ''यह पारी इससे बेहतर जगह पर नहीं हो सकती थी। यह एमएस धोनी का शहर है। व भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और कप्तान हैं। एक विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए यहां आना बहुत खास है।''

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ''जुरेल ने असाधारण खेल दिखाया। उन्होंने गेंद को अच्छी तरह छोड़ा। वह अपने बचाव में आश्वस्त थे। वह आक्रामक और सकारात्मक थे। वह जानते थे कि इस सतह पर किस तरह के शॉट्स से उन्हें फायदा होगा और आपको ऐसा कैसे करना है। उन्होंने इसका अच्छे से इस्तेमाल किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed