{"_id":"6a1a9c5c06859261db0a27cf","slug":"from-kkr-to-rcb-fans-spot-a-hardik-pandya-pattern-ahead-of-ipl-2026-final-new-twist-shubman-gill-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2024 में KKR, 2025 में RCB: इनके चैंपियन बनने में हार्दिक का हाथ! फैंस थ्योरी और धांसू ट्विस्ट; अब GT की बारी?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
2024 में KKR, 2025 में RCB: इनके चैंपियन बनने में हार्दिक का हाथ! फैंस थ्योरी और धांसू ट्विस्ट; अब GT की बारी?
Sat, 30 May 2026 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 30 May 2026 01:44 PM IST
सार
आईपीएल 2026 फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प थ्योरी वायरल है। फैंस का दावा है कि कैप्टेंस मीट में हार्दिक पांड्या के बगल, खासकर दाईं ओर खड़ा कप्तान चैंपियन बनता है। 2024 में श्रेयस अय्यर और 2025 में रजत पाटीदार के बाद अब शुभमन गिल चर्चा में हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस फाइनल से पहले एक फैंस थ्योरी खूब चर्चा में है। इस थ्योरी में एक मजेदार ट्विस्ट है, जो बताता है कि आईपीएल 2024 और आईपीएल 2025 में टीमों के चैंपियन बनने में हार्दिक पांड्या का भी अहम किरदार रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
आईपीएल कैप्टेंस मीट
- फोटो : IPL/BCCI
क्या है यह थ्योरी?
दरअसल, यह थ्योरी एक मीम है कि आईपीएल शुरू होने से पहले अगर कैप्टेंस मीट में कोई कप्तान अगर हार्दिक के बगल में खड़ा होता है तो वो चैंपियन बनता है। खास तौर पर हार्दिक की दाईं ओर खड़ा होने वाला कप्तान चैंपियन बनता है। आईपीएल 2024 के कैप्टेंस मीट में तब केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर हार्दिक के बगल में दाईं ओर खड़े थे। टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार हार्दिक के बगल में दाईं ओर खड़े थे। आरसीबी ने फिर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस बार के कैप्टेंस मीट में हार्दिक की दाईं ओर शुभमन गिल खड़े दिखे। जीटी की टीम ने शुरुआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। अब यह देखना होगा कि फैंस की ये थ्योरी या यूं कहें अंधविश्वास सही साबित होता या फिर गलत।
आईपीएल 2024 की कैप्टेंस मीट
आईपीएल 2025 में कैप्टेंस मीट

रजत पाटीदार और शुभमन गिल
- फोटो : IANS
2023 में भी हुआ था ऐसा?
आईपीएल 2023 में भी धोनी हार्दिक के बगल में खड़े हुए थे। हालांकि, तब वह हार्दिक की बाईं ओर खड़े थे। फिर भी सीएसके की टीम चैंपियन बनी थी। अब सोशल मीडिया पर 2024, 2025 और इस सीजन की तस्वीर वायरल हो रही है और लोग कमेंट कर रहे हैं कि गिल की टीम ही इस बार चैंपियन बनेगी। हार्दिक से जोड़ा जा रहा यह अंधविश्वास कितना सही साबित होगा, यह तो 31 मई को ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों टीमें तैयारी में जुट गई हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची है। वहीं, गुजरात टाइटंस पिछले पांच सीजन में तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में यह पहली बार है। इससे पहले 2022 और 2023 में हार्दिक जीटी के कप्तान रहे थे।
आईपीएल 2023 में कैप्टेंस मीट