फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   DULEEP TROPHY: DAY TWO INDIA RED LEADS BY 354 RUNS

दिलीप ट्रॉफीः दूसरा दिन बल्लेबाजों के नाम, इंडिया रेड को 354 रन की बढ़त

Thu, 25 Aug 2016 12:04 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
DULEEP TROPHY: DAY TWO INDIA RED LEADS BY 354 RUNS
अभिनव मुकुंद - फोटो : espncricinfo
ग्रेटर नोएडा में खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी के पहले मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजों का दबदबा रहा। पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा था जिसमें कुल 17 विकेट गिरे थे। वहीं दूसरे दिन कुल 6 विकेट गिरे।
विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण कुछ देर से शुरु हुआ। सात विकेट पर 116 रनों से आगे खेलते हुए इंडिया ग्रीन 151 रनों पर ढेर हो गई। सौरव तिवारी ने 50 रन बनाए। नाथू सिंह ने इंडिया रेड की ओर से 53 रन देकर 6 विकेट लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया रेड की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही। आठवें ओवर में श्रीकर भरत 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उस वक्त टीम का स्कोर 39 रन था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे उतरे सुदीप चटर्जी और सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद के बीच 240 रनों की साक्षे दारी हुई। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया। 63 वें ओवर में सुदीप 114 रन के स्कोर पर श्रीयस गोपाल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे इंडिया रेड के कप्तान युवराज सिंह ने एक बार फिर निराश किया और 10 रन के स्कोर पर जलज सक्सेना को उनकी ही गेंद पर कैच देकर वापस पवेलियन लौट गए। लेकिन अभिनव मुकुंद ने अंत तक एक छोर थामे रखा और 162 रन पर नाबाद रहे।दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया रेड ने तीन विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए थे और इंडिया ग्रीन पर 354 रनों की बढ़त बना ली है। 


अब तक के खेल के हिसाब से चार दिन के इस मैच में इंडिया रेड का पलड़ा भारी लग रहा है। और उसे पहली पारी में भी बढ़त हासिल है। मुंकुद कल अपना दोहरा शतक पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में इंडिया रेड को 400 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल हो जाएगी। जिसे चेज करके इंडिया ग्रीन का जीत हासिल करना असंभव नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed