फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Dasun Shanaka Creates History Despite Defeat, Overtakes Rohit Sharma as No.1 in T20 World Cup

हार कर भी हीरो बने दासुन शनाका: 76 रन की तूफानी पारी से बनाए तीन रिकॉर्ड; रोहित को किस मामले में पीछे छोड़ा?

Sun, 01 Mar 2026 01:27 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 01 Mar 2026 01:27 PM IST
सार

श्रीलंका भले ही पाकिस्तान से पांच रन से हार गया, लेकिन दासुन शनाका ने 31 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। हार के बावजूद शनाका इस मैच के असली नायक साबित हुए।

विज्ञापन
Dasun Shanaka Creates History Despite Defeat, Overtakes Rohit Sharma as No.1 in T20 World Cup
दासुन शनाका - फोटो : IANS

विस्तार

टी20 विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में खेले गए मैच ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। श्रीलंका को भले ही पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान दासुन शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


सातवें नंबर पर आकर खेली तूफानी पारी
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शनाका ने 31 गेंदों में नाबाद 76 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी में आठ छक्के और दो चौके शामिल थे। टी20 विश्व कप इतिहास में सातवें या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी (60*) के नाम था।

विज्ञापन

Dasun Shanaka Creates History Despite Defeat, Overtakes Rohit Sharma as No.1 in T20 World Cup
दासुन शनाका - फोटो : IANS
कप्तान के रूप में बने ‘सिक्सर किंग’
शनाका ने इस विश्व कप में कुल 21 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 19 छक्के थे। इस सूची में क्रिस गेल और जोस बटलर 17-17 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि एमएस धोनी 16 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

श्रीलंका के लिए भी नया रिकॉर्ड
एक टी20 पारी में आठ छक्के लगाने वाले शनाका पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 2017 में कुसल परेरा ने भारत के खिलाफ सात छक्के लगाए थे। शनाका की यह पारी न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि थी, बल्कि श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण बनी।

Dasun Shanaka Creates History Despite Defeat, Overtakes Rohit Sharma as No.1 in T20 World Cup
दासुन शनाका - फोटो : IANS
मैच का रोमांचक घटनाक्रम
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में नौ चौके और पांच छक्के की मदद से 100 रन और फखर जमां ने 42 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 84 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। इसके अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन ही बना सकी। शनाका के अलावा पवन रत्नायके ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए। आखिरी ओवर में 28 रन की जरूरत थी। शनाका ने शाहीन अफरीदी की गेंदों पर एक चौका और लगातार तीन छक्के लगाए। अंतिम दो गेंदों पर छह रन चाहिए थे, लेकिन श्रीलंका जीत से चूक गई।
विज्ञापन

Dasun Shanaka Creates History Despite Defeat, Overtakes Rohit Sharma as No.1 in T20 World Cup
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
जीतकर भी बाहर हुआ पाकिस्तान
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बड़ी जीत चाहिए थी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रन से जीतना था। हालांकि पाकिस्तान पांच रन से जीत पाया और रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed