{"_id":"69edf95f9b75d09e2704e896","slug":"csk-s-test-like-batting-stuns-fans-slowest-50-in-ipl-2026-vs-gt-ipl-2026-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs GT: T20 नहीं, टेस्ट क्रिकेट खेल रही चेन्नई की टीम! 12 ओवर में बनाए 50 रन; 2011 के बाद पहली बार हुआ ऐसा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CSK vs GT: T20 नहीं, टेस्ट क्रिकेट खेल रही चेन्नई की टीम! 12 ओवर में बनाए 50 रन; 2011 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
Sun, 26 Apr 2026 05:09 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:09 PM IST
सार
सीएसके ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12 ओवर में 50 रन बनाकर बेहद धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड दर्ज किया। पावरप्ले में 28/3 का स्कोर और शुरुआती विकेटों ने टीम को बैकफुट पर डाल दिया। गेंदबाजों के दबदबे के बीच सीएसके पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई।
विज्ञापन
सैमसन और ऋतुराज
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी ने हैरान कर दिया। टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में टीम ने इतनी धीमी शुरुआत की कि यह प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट जैसा नजर आया।
विज्ञापन
12 ओवर में 50 रन...2011 के बाद सबसे धीमी शुरुआत
सीएसके ने इस मैच में 50 रन तक पहुंचने में पूरे 12 ओवर लगा दिए। यह इस सीजन की सबसे धीमी टीम फिफ्टी है। इतना ही नहीं, यह सीएसके के इतिहास की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी भी है। इससे पहले 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी में टीम ने 12.1 ओवर में 50 रन बनाए थे। यानी 15 साल बाद फिर से ऐसा नजारा देखने को मिला। टी20 क्रिकेट में मॉर्डर्न क्रिकेट में टीमें दो से तीन ओवर और ज्यादा से ज्यादा छह-सात ओवर में 50 रन बना लेती हैं, वहां 12 ओवर लेना यह दर्शाता है कि बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष कर रहे थे।

पावरप्ले में गिरते विकेट...शुरुआत में ही दबाव
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले के दौरान छह ओवर में 28 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। यह स्कोर आईपीएल 2026 के सबसे कम पावरप्ले स्कोरों में शामिल है। टी20 क्रिकेट में पावरप्ले को बल्लेबाजी के लिए सबसे अहम समय माना जाता है, क्योंकि इस दौरान फील्डिंग प्रतिबंध (सिर्फ दो फील्डर 30-यार्ड सर्कल के बाहर) होते हैं। ऐसे में टीमें आमतौर पर तेजी से रन बनाकर मजबूत शुरुआत करने की कोशिश करती हैं। लेकिन यहां सीएसके के बल्लेबाज न तो रन बना सके और न ही विकेट बचा पाए, जिससे टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। अगर इस सीजन के अन्य कम पावरप्ले स्कोर देखें, तो तस्वीर और साफ हो जाती है।
आईपीएल 2026 में सबसे कम
पावरप्ले स्कोर (शुरुआती 6 ओवर)

| टीम | स्कोर | खिलाफ | स्थान |
|---|---|---|---|
| सनराइजर्स हैदराबाद | 22/3 | लखनऊ सुपर जाएंट्स | हैदराबाद |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 28/3 | गुजरात टाइटंस | चेन्नई |
| मुंबई इंडियंस | 29/3 | चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 31/3 | राजस्थान रॉयल्स | लखनऊ |
इन आंकड़ों से साफ है कि इस सीजन में कुछ मैचों में नई गेंद के साथ गेंदबाजों का दबदबा काफी ज्यादा रहा है। जो टीमें पावरप्ले में विकेट बचाने और रन बनाने में नाकाम रहीं, उन्हें पूरे मैच में संघर्ष करना पड़ा सीएसके के साथ भी यही हुआ। शुरुआती झटकों ने टीम की रन गति को धीमा कर दिया और मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। शुरुआती छह ओवर में तीन विकेट गिरने और कम स्कोर की वजह से सीएसके का मिडिल ऑर्डर दबाव में आ गया और रन गति लगातार धीमी रही।
गेंदबाजों का पावरप्ले में जलवा, रबाडा सबसे आगे
पावरप्ले में गेंदबाजों का दबदबा साफ दिखा। कगिसो रबाडा इस सीजन में नौ पावरप्ले विकेट के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद जोफ्रा आर्चर (8 विकेट) और मोहम्मद शमी (6 विकेट) का नाम आता है। रबाडा का यह प्रदर्शन उनके आईपीएल करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने 2022 में पावरप्ले में 10 विकेट लिए थे। इसका मतलब है कि नई गेंद से गेंदबाजों का प्रभाव इस सीजन में बेहद ज्यादा रहा है।
मैच पर पड़ा सीधा असर
सीएसके की धीमी बल्लेबाजी और शुरुआती झटकों का असर पूरे मैच पर पड़ा। टीम 15.3 ओवर में 96/5 तक ही पहुंच पाई, जो टी20 के लिहाज से बेहद साधारण स्कोर है। इस तरह के आंकड़े बताते हैं कि अगर टीम पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं करती, तो पूरे मैच में वापसी करना मुश्किल हो जाता है।