फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe wrap up a 10-wicket win second day against Afghanistan to take a 1-0 lead 

AFGvZIM: एक हफ्ते में दूसरी बार दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच, अब जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास

Wed, 03 Mar 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Zimbabwe wrap up a 10-wicket win second day against Afghanistan to take a 1-0 lead 
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया - फोटो : icc

जिम्बाब्वे ने बुधवार को महज दो दिन के अंदर पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया है। मंगलवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन ही जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 मार्च से खेला जाएगा। बता दें कि एक हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दो दिन में टेस्ट मैच खत्म हुआ हो। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को दो दिन के अंदर 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और अब जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से करारी मात दी है। बता दें कि जिम्बाब्वे ने अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ये कारनामा किया है। इसके साथ ही यह पहला मौका है जब जिम्बाब्वे कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच 10 विकेट से जीता हो।

विज्ञापन

 


जिम्बाब्वे को जीत के लिए मिला था 17 रन का मामूली सा लक्ष्य

अबूधाबी में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी परही पारी में 131 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 250 रनबनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे को 119 रन की बढ़त मिली। वहीं, अफगानिस्तान की दूसरी पारी में 135 रन पर सिमट गई और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 17 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम (जिम्बाब्वे) ने 3.2 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


132 साल बाद लगातार दो टेस्ट मैच दो दिन में हुए खत्म 
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 132 साल बाद लगातार दो टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गए हैं। इसके पहले भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट भी दो दिन में खत्म हो गया था, जिसे भारत ने 10 विकेट से जीता था। 24 फरवरी से मैच शुरू हुआ था और 25 फरवरी को खत्म हो गया था। वहीं, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट दो मार्च को शुरू हुआ था और तीन मार्च को खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed